1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. VIDEO: ISIS ने ऐसे रुसी मिसाइल से अमेरिकी टैंक को किया ध्वस्त

VIDEO: ISIS ने ऐसे रुसी मिसाइल से अमेरिकी टैंक को किया ध्वस्त

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 03, 2016 09:17 am IST,  Updated : Nov 03, 2016 09:17 am IST

हथियारों के मामले में अमेरिका को बहुत भरोसेमंद माना जाता है और हथियारों के बाज़ार में उसका दबदबा भी बहुत है लेकिन उसके बनाए हुए टैंक M1 को ISIS ने पलक झपकते ही काग़ज़ के

American-made tank- India TV Hindi
Russian-made missile fired by ISIS homing in on an American-made tank

हथियारों के मामले में अमेरिका को बहुत भरोसेमंद माना जाता है और हथियारों के बाज़ार में उसका दबदबा भी बहुत है लेकिन उसके बनाए हुए टैंक M1 को ISIS ने पलक झपकते ही काग़ज़ के टैंक की तरह ध्वस्त कर दिया। 

इस टैंक का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ISIS को इसे नष्ट करते हुए देखा जा सकता है। ISIS इसे टैंक को नष्ट करने वाले रुसी मिसाइल क़र्नेट से चंद सैकंड में नष्ट कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक छोटी सी चिंगारी टैंक पर लगती है और टैंक देखते ही देखते आग के शोलों में घिर जाता है। इससे साबित होता है कि भले ही लाख दावे करे लेकिन उसके निर्मित टैंक उतने सुरक्षित नहीं है जितना दावा किया जाता है।

इस घटना के बाद अमेरिका को सोचना पड़ेगा कि वो कैसे अपने टैंको को और सुरक्षित बनाए। M1 अब्राम्स टैंक 1979 में सेना में शामल किया गया था और उसके बाद इसमें कई बदलाव भी किए गए। इस टैंक में सेंसर लगे हैं जो मिसाइल को देखकर उसे नष्ट कर सकता है। लेकिन रुसी मिसाइल कॉर्नेट, जो 1998 में सेना में शामिल किया गया था, ने इसे भी नष्ट करके दिखा दिया।

इराकी सेना ने मोसुल को ISIS से मुक्त करवाने के लिए ज़बरदस्त जंग छेड़ रखी है लेकिन जिस तरह से ISIS ने अमेरिकी टैंक को नष्ट किया है वो उसके लिए चिंता की बात हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश