1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ISIS: जहां लोग आतंक नहीं अमन चैन की बात करते हैं

ISIS: जहां लोग आतंक नहीं अमन चैन की बात करते हैं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 01, 2015 12:06 pm IST,  Updated : Dec 01, 2015 12:45 pm IST

सिडनी: ISIS एक ऐसा नाम है जिसका जिक्र भर छिड़ते ही खौफ और मौत की तस्वीर सामने उभरने लगती है। लेकिन अगर हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताए जिसका नाम ही ISIS

पूरी दुनिया को अपने आतंक से दहलाने वाला आतंकी संगठन आईएसआईएस अब दाउद के गुर्गों की मदद से भारत में बड़े दंगे भड़काने की तैयारी कर रहा है। एक निजी अंग्रेजी दैनिक में छपी खबर के मुताबिक पाक खुफिया एजेंसी ISI की फंडिंग के लिए काम कर रहा डॉन दाउद इब्राहीम इन दिनों भाजपा नेताओं समेत भारत के कई वीआईपी नेताओं की हत्या की साजिश के साथ साथ भारत में बड़े दंगे भड़काने की योजना बना रहा है।

क्या कहती है खबर-

एक अंग्रेजी दैनिक में छपी खबर के मुताबिक आईएसआईएस भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आतंकी संगठन सिमी की मदद भी ले रहा है। जानकारी इन दिनों एक मॉड्यूल तैयार कर रहा है। वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम के लगातार संपर्क में है। यह संगठन दाउद के गुर्गों की मदद से भारत के अलग अलग हिस्सों में भारत के वीआईपी नेताओं की हत्या कर देश के अलग अलग हिस्सों में दहशत फैलाने की प्लानिंग कर रहा है।

आईएसआईएस की इस प्लानिंग पर शक इसलिए और गहरा हो रहा है क्योंकि पिछले दिनों गुजरात के भरूच में गिरफ्तार किए गए छोटा शकील के गुर्गे सैयद रहमान ने भी इस बारे में खुलासा किया था। भाजपा नेताओं की हत्या के आरोपी रहमान ने बताया था कि दाउद आईएसआईएस के लिए फंडिंग का काम कर रहा है जो भारत में दंगे भड़काना चाहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश