1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दुनिया की सबसे उम्रदराज इंसान हो सकती हैं जमैका की 117 साल की महिला

दुनिया की सबसे उम्रदराज इंसान हो सकती हैं जमैका की 117 साल की महिला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 18, 2017 10:35 am IST,  Updated : Apr 18, 2017 11:01 am IST

जेरोनटोलॉजी रिसर्च ग्रुप के जानकारी के अनुसार जमैका की 117 साल की वायलेट ब्राउन हो सकती है दुनिया की सबसे उम्रदराज इंसान वायलेट ब्राउन ने अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय पश्चिमी जमैका के अपने घर के पास गन्ना काटते हुए बिताया है।

voilet brown- India TV Hindi
voilet brown

जमैका:  जेरोनटोलॉजी रिसर्च ग्रुप के जानकारी के अनुसार जमैका की 117 साल की वायलेट ब्राउन हो सकती है दुनिया की सबसे उम्रदराज इंसान वायलेट ब्राउन ने अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय पश्चिमी जमैका के अपने घर के पास गन्ना काटते हुए बिताया है।  वह नियमित चर्च जाती हैं, पोर्क(सूअर का मांस और चिकन) खाने से बचती हैं।  उन्होंने पिछले महीने ही अपना 117वां जन्मदिन मनाया है।

एसोसिएटेड प्रेस की खबर के मुताबिक विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला इटली की एमा मोरानो का निधन हो गया है, मोरानो 117 साल की थीं। एमा मोरानो की मौत के बाद वह सबसे ज्यादा जीने वाली व्यक्ति मानी जा रही हैं। एमा मोरानो 20वीं सदी में जन्मी आखिरी जीवित इंसान थीं। उनका जन्म 29 नवंबर, 1899 को हुआ था। वो इटली के एक शहर वरबेनिया में रहती थीं।
मोरानो के डॉक्टर कार्लो बावा ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि मोरानो की केयरटेकर ने उन्हें फोन कर बताया कि मोरानो की शनिवार की दोपहर में अपने आर्मचेयर में बैठे हुए निधन हो गया।
वायलेट ब्राउन ने एपी को बताया कि वह अचंभित हैं लेकिन इतने लंबे समय तक जीने के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा, भगवान ने मुझे यही दिया है इसलिए मुझे लंबा जीवन स्वीकार करना है।

जेरोनटोलॉजी रिसर्च ग्रुप दुनिया के सबसे बूढ़े लोगों पर शोध करने वाला स्वयंसेवी शोधकर्ताओं का एक नेटवर्क है। इस नेटवर्क के मुताबिक विश्वसनीय जन्म दस्तावेज के साथ बा्रउन दुनिया की सबसे बूढ़ी इंसान मानी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश