1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कुवैत ने की न्यूयॉर्क में हुए आतंकी हमले का निंदा

कुवैत ने की न्यूयॉर्क में हुए आतंकी हमले का निंदा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 02, 2017 10:11 am IST,  Updated : Nov 02, 2017 10:11 am IST

कुवैत ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुए आतंकवादी हमले की पुरजोर निंदा की है। इस हमले में आठ लोगों की मौत हो गई थी।

Kuwait condemns terror attack in New York- India TV Hindi
Kuwait condemns terror attack in New York

कुवैत सिटी: कुवैत ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुए आतंकवादी हमले की पुरजोर निंदा की है। इस हमले में आठ लोगों की मौत हो गई थी। कुवैत न्यूज एजेंसी ने विदेश मंत्रालय के हवाले से बुधवार को बताया, "कुवैत पुरजोर तरीके से किसी भी तरह की हिंसा और आतंकवाद की निंदा करता है।" (बांग्लादेश ने फेसबुक पर डाला ‘‘गुमराह करने वाला’’ वीडियो, पाक ने माफी मांगने को कहा)

सूत्र के मुताबिक, "कुवैत ने सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के प्रयास के लिए अमेरिका को सहयोग देने की प्रतिबद्धता दोहराता है। इसके साथ ही कुवैत आतंकवाद के जड़ से खत्म करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के प्रति सहयोगात्मक रुख पर जोर देता है।"

गौरतलब है कि न्यूयॉर्क के लोअर मैनहाट्टन में एक पिकअप ट्रक साइकिल लेन में घुस गया और लोगों को कुचलता चला गया। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 13 घायल हो गए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश