1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ईरान: बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 11 लोगों की मौत

ईरान: बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 11 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 11, 2018 10:26 am IST,  Updated : Jul 11, 2018 10:26 am IST

पश्चिम ईरान में रात्रि सेवा में चलने वाली एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है।

Many Reportedly Killed In Fiery Truck-Bus Crash In Iran...- India TV Hindi
Many Reportedly Killed In Fiery Truck-Bus Crash In Iran Kurdistan Province

तेहरान: पश्चिम ईरान में रात्रि सेवा में चलने वाली एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। सरकारी टेलीविजन ने आज खबर दी कि तेहरान से करीब 400 किलोमीटर पश्चिम में ईरान के कुर्दिस्तान प्रांत के एक शहर सनांदज में एक यात्री बस से एक टैंकर टकरा गया। (ईरान ने की भारत की आलोचना कहा, तेल का आयात कम करने पर ‘विशेष लाभ’ खत्म )

अधिकारियों ने बताया कि शहर में एक बस टर्मिनल से निकलने के कुछ देर बाद यह टैंकर से टकरा गया। पुलिस ने बताया कि टैंकर का ब्रेक फेल हो गया जिसके कारण यह बस से टकरा गयी।

अधिकारियों ने बताया कि कम से कम नौ लोग हादसे में घायल हुये हैं। कुर्दिस्तान प्रांत ने हादसे को लेकर तीन दिन का सार्वजनिक शोक घोषित किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश