1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मेहुल चोकसी की जमानत याचिका पर डोमिनिका हाईकोर्ट में सुनवाई 11 जून तक टली

मेहुल चोकसी की जमानत याचिका पर डोमिनिका हाईकोर्ट में सुनवाई 11 जून तक टली

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 09, 2021 10:13 am IST,  Updated : Jun 09, 2021 10:13 am IST

डोमिनिका उच्च न्यायालय ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की जमानत याचिका पर सुनवाई 11 जून तक के लिए स्थगित कर दी है।

मेहुल चोकसी की जमानत याचिका पर डोमिनिका हाईकोर्ट में सुनवाई 11 जून तक टली- India TV Hindi
मेहुल चोकसी की जमानत याचिका पर डोमिनिका हाईकोर्ट में सुनवाई 11 जून तक टली Image Source : FILE

नयी दिल्ली: डोमिनिका उच्च न्यायालय ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की जमानत याचिका पर सुनवाई 11 जून तक के लिए स्थगित कर दी है। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, मजिस्ट्रेट द्वारा जमानत याचिका खारिज करने के बाद चोकसी ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। चोकसी के स्थानीय वकीलों के दल ने यह याचिका दायर की थी, जिस पर अदालत के न्यायाधीश ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई शुरू की। 

‘डोमिनिका न्यूज ऑनलाइन’ की खबर के मुताबिक सरकारी पक्ष के वकील ने जमानत याचिका का विरोध किया और कहा कि चोकसी देश छोड़कर भाग सकता है। इसके बाद न्यायाधीश ने मामले पर सुनवाई 11 जून तक के लिए स्थगित कर दी। उच्च न्यायालय चोकसी के विधिक दल की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर भी सुनवाई कर रहा था और उसकी सुनवाई भी स्थगित कर दी गई।

उल्लेखनीय है कि गत 23 मई को चोकसी एंटीगुआ एवं बारबुडा से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया था तथा उसे पड़ोसी देश डोमिनिका में अवैध प्रवेश करने पर पकड़ा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश