1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मोरक्को ने कैटलोनिया की स्वतंत्रता को 'गैरजिम्मेदार' और 'निर्थक' कहा

मोरक्को ने कैटलोनिया की स्वतंत्रता को 'गैरजिम्मेदार' और 'निर्थक' कहा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 12, 2017 07:14 am IST,  Updated : Oct 12, 2017 07:14 am IST

मोरक्को ने बुधवार को कैटलोनिया की स्वतंत्रता की एकतरफा प्रक्रिया को खारिज कर दिया और इसे 'गैरजिम्मेदार' और 'निर्थक' कहा।

Morocco calls Catalonia independence irresponsible and...- India TV Hindi
Morocco calls Catalonia independence irresponsible and nonviolence

रबात: मोरक्को ने बुधवार को कैटलोनिया की स्वतंत्रता की एकतरफा प्रक्रिया को खारिज कर दिया और इसे 'गैरजिम्मेदार' और 'निर्थक' कहा। मोरक्को के विदेश मामलों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "मोरक्को, कैटलोनिया की स्वतंत्रता की एकतरफा प्रक्रिया को खारिज करता है और स्पेन की संप्रभुता, राष्ट्रीय एकता और क्षेत्रीय अखंडता के साथ अपने जुड़ाव को जाहिर करता है।" (नासा ने भेजी तस्वीर, मंगल ग्रह पर मिले बालू के कण)

बयान में कहा गया है कि मंगलवार को घोषित एकतरफा निर्णय 'केवल स्पेन में ही नहीं बल्कि पूरे यूरोप में अस्थिरता और विभाजन का स्रोत है।

बयान में कहा गया है, "मोरक्को की सरकार संवैधानिक व्यवस्था को बनाए रखने और स्पेनिश राष्ट्र एवं यूरोपीय महाद्वीप के सर्वोच्च हित में कार्य करने के उद्देश्य से इस स्थिति का प्रबंधन करने के लिए स्पेनिश सरकार की क्षमता पर विश्वास रखती है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश