1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मोसाद ने किया दावा, परमाणु बम बना रहा है ईरान

मोसाद ने किया दावा, परमाणु बम बना रहा है ईरान

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 05, 2018 11:21 am IST,  Updated : Apr 05, 2018 11:21 am IST

इस्राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख को ‘‘100 फीसदी यकीन’’ है कि ईरान परमाणु बम विकसित करने को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ईरान के साथ किये गए परमाणु समझौते को रद्द करने का अनुरोध किया है।

Mossad claims iran make nuclear bomb- India TV Hindi
Mossad claims iran make nuclear bomb

यरुशलम: इस्राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख को ‘‘100 फीसदी यकीन’’ है कि ईरान परमाणु बम विकसित करने को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ईरान के साथ किये गए परमाणु समझौते को रद्द करने का अनुरोध किया है। मोसाद प्रमुख योसी कोहेन के बयान ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रही वैश्विक चर्चा में एक प्रभावी आवाज बुलंद की है। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ समझौते को और कठोर बनाने के लिए तय की गयी समय सीमा भी पास आ रही है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तरह ट्रंप भी 2015 में हुए परमाणु समझौते के कटु आलोचक हैं। (सऊदी अरब में 3 दशक बाद 18 अप्रैल को खुलेगा पहला सिनेमाघर )

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को और कठोर बनाने के लिए यूरोपीय देशों के साथ समझौते पर पहुंचने के लिए मई तक की समय सीमा तय की है। इन घटनाक्रमों के बीच कोहेन इस संबंध में चर्चा कर रहे हैं और हाल ही में उन्होंने बंद कमरे में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में अपना आकलन बताया है। बैठक में मौजूद रहे एक व्यक्ति ने उक्त जानकारी दी। कोहेन के इस विश्लेषण ने ईरान पर ट्रंप के लिए इस्राइल के समर्थन को स्पष्ट कर दिया है।

कोहेन ने ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते को‘‘ बड़ी गलती’’ बतायी है। उनका कहना है कि इस समझौते के कारण ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए जरूरी और महत्वपूर्ण चीजें अपने पास रखने में कामयाब रहा है और कुछ वर्षों में प्रतिबंध हटने के बाद उसे फिर से शुरू कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश