1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. भारतीय मूल के दो दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों को नेशनल ऑर्डर

भारतीय मूल के दो दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों को नेशनल ऑर्डर

 Written By: PTI
 Published : Dec 09, 2015 10:17 pm IST,  Updated : Dec 09, 2015 10:18 pm IST

प्रिटोरिया: राष्ट्रपति जैकब जुमा ने भारतीय मूल के दो दक्षिणी अफ्रीकी नागरिकों को लोकतंत्र, मानवाधिकार और राष्ट्र-निर्माण हेतु संघर्ष में उनके योगदान के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान से नवाजा। दक्षिण अफ्रीका के स्वतंत्रता

National Order to two South African nationals of Indian...- India TV Hindi
National Order to two South African nationals of Indian origin

प्रिटोरिया: राष्ट्रपति जैकब जुमा ने भारतीय मूल के दो दक्षिणी अफ्रीकी नागरिकों को लोकतंत्र, मानवाधिकार और राष्ट्र-निर्माण हेतु संघर्ष में उनके योगदान के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान से नवाजा। दक्षिण अफ्रीका के स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका के लिए कांस्य का बना नेशनल ऑर्डर के मूनसामी और मोहम्मद टिकली को दिया गया।

ऑर्डर ऑफ लुथुली लोकतंत्र के लिए संघर्ष, राष्ट्र निर्माण, लोकतंत्र और मानवाधिकार, न्याय और शांति तथा संघर्ष के समाधान में योगदान देने वाले दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों को दिया जाता है। यहां कल आयोजित समारोह में जुमा ने कहा, हम आज के मूनसामी को ऑर्डर से सम्मानित करते हैं। मूनसामी एक श्रमिक नेता और दक्षिण अफ्रीकी कम्युनिस्ट पार्टी तथा अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस :एएनसी: के अनुभवी सदस्य हैं, जो नस्लभेदी सरकार की प्रताड़नाओं और जेल जाने के बावजूद संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध रहे।

राष्ट्रपति ने कहा, एएनसी की शिक्षा समिति के पूर्व सचिव मोहम्मद टिकली, को तंजानिया में एएनसी के कार्यकर्ताओं की शिक्षा में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाता है। उनके निर्देशक रहते हुए अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के स्कूल सोलोमन माहलंगु फ्रीडम कॉलेज ने कई युवा स्वतंत्रता सेनानियों को तैयार किया। इनके अलावा 23 दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों और नौ अन्य विदेशी नागरिकों को भी सम्मानित किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश