Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अल-जज़ीरा को इस्राइल से निकालना चाहते हैं नेतन्याहू

अल-जज़ीरा को इस्राइल से निकालना चाहते हैं नेतन्याहू

Edited by: India TV News Desk Published : Jul 27, 2017 10:51 am IST, Updated : Jul 27, 2017 10:51 am IST

यरूशलम के एक संवेदनशील पवित्र धार्मिक स्थल को लेकर तनाव के बीच इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह कतर के प्रसारणकर्ता अल-जज़ीरा को इस्राइल से निकालना चाहते हैं।

netanyahu wants to remove al-Jazeera from Israel- India TV Hindi
netanyahu wants to remove al-Jazeera from Israel

यरूशलम: यरूशलम के एक संवेदनशील पवित्र धार्मिक स्थल को लेकर तनाव के बीच इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह कतर के प्रसारणकर्ता अल-जज़ीरा को इस्राइल से निकालना चाहते हैं। यरूशलम में हरम अल-शरीफ परिसर का हवाला देते हुये नेतन्याहू ने कल एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है, अल जज़ीरा चैनल टेंपल माउंट के आसपास हिंसा भड़काने का काम जारी रखे हुये है। यहूदियों के बीच हरम अल-शरीफ परिसर को टेंपल माउंट के नाम से जाना जाता है। (अपने दूसरे क्वार्टर का वेतन शिक्षा विभाग को दान देंगे ट्रंप)

उन्होंने लिखा, मैंने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से यरूशलम में अल-जजीरा के कार्यालय को बंद कराने की कई बार अपील की है। कानूनी कारणों के कारण अगर यह संभव नहीं हुआ तो मैं इस्राइल से अल जज़ीरा को निष्कासित करने के लिए जरूरी कानून बनाने का प्रयास करूंगा।

इस बीच, इस्राइल ने यरूशलम में हरम अल शरीफ के प्रवेश द्वारों पर लगे और सुरक्षा उपकरण हटाए हैं। ऐसा हाल के दिनों में प्रदर्शनों और हिंसक अशांति के बाद किया गया है। मंगलवार को मेटल डिडेक्टर हटाये जाने के बावजूद पवित्र स्थल पर इस्राइल और जायरीन के बीच तनावपूर्ण गतिरोध जारी है।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement