1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. न्यूजीलैंड में ध्वज बदलने को लेकर जनमत संग्रह शुरू

न्यूजीलैंड में ध्वज बदलने को लेकर जनमत संग्रह शुरू

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 03, 2016 12:40 pm IST,  Updated : Mar 03, 2016 12:40 pm IST

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड में आज इस मुद्दे पर मतदान शुरू हुआ कि क्या देश के लिए नया झंडा अपनाया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री जॉन की ने यूनियन जैक को राष्ट्रीय बैनर से उतारने के लिए इसे पीढि़यों

new zealand- India TV Hindi
new zealand

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड में आज इस मुद्दे पर मतदान शुरू हुआ कि क्या देश के लिए नया झंडा अपनाया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री जॉन की ने यूनियन जैक को राष्ट्रीय बैनर से उतारने के लिए इसे पीढि़यों बाद आया एक अवसर करार दिया है। इस दक्षिण प्रशांत देश की आबादी 45 लाख है जहां मतदान के लिए करीब 30 लाख मतपत्र बांटे जा रहे हैं। जनमत संग्रह का परिणाम बाध्यकारी होगा।

मतदान पर नजर रख रहे पैनल के प्रमुख जॉन बुरोज ने कहा, जो भी परिणाम आएगा, यह झंडा पीढि़यों तक लहराता रहेगा और हम उम्मीद करते हैं कि इस ऐतिहासिक फैसले के लिए सभी देशवासी मतदान करेंगे। देश के लिए नया ध्वज चाहने वाले जॉन की ने कहा कि यह मतदान महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतीक को अद्यतन और आधुनिक बनाने का एक दुर्लभ अवसर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश