1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया: 10 वर्षीय फिदायीन लड़की ने बाजार में खुद को उड़ाया

नाइजीरिया: 10 वर्षीय फिदायीन लड़की ने बाजार में खुद को उड़ाया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 01, 2017 07:58 pm IST,  Updated : Jan 01, 2017 07:58 pm IST

उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के शहर मेडुगुरी में नए साल के मौके पर एक 10 वर्षीय फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ा लिया जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

कानो: उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के शहर मेडुगुरी में नए साल के मौके पर एक 10 वर्षीय फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ा लिया जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 

चश्मदीदों और राहत कार्यकर्ताओं ने रविवार को बताया कि शनिवार रात करीब साढे़ नौ बजे शहर के कसटम्स इलाके की एक खाने की दुकान से नूडल्स खरीदने के लिए भीड़ लगी हुई थी और लड़की ने वहां खुद को उड़ा लिया। किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह भी बताया जा रहा है कि एक और फिदायीन को गुस्साए लोगों ने पकड़कर मार डाला। पुलिस ने बाद में उसके शरीर पर लगे बम को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया।

नाइजीरिया में इस तरह के हमले पहले भी हो चुके हैं। बताया जाता है कि 7 से 8 साल की 2 लड़कियों ने दिसंबर 2016 में इसी तरह खुद को उड़ा लिया था। उस हमले में 19 लोग घायल हो गए थे। हालांकि ज्यादातर महिलाओं और युवतियों से असैन्य लोगों पर फिदायीन हमले कराने के लिए बोको हराम इस्लामिस्ट समूह कुख्यात है। इलाके में रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी जी उस्मान ने कहा कि लड़की भीड़ की ओर बढ़ रही थी, लेकिन लक्ष्य से पहुंचने से पहले ही उसने खुद को उड़ा लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश