1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया: बोको हराम ने लड़कियों के एक बोर्डिंग स्कूल पर हमला किया

नाइजीरिया: बोको हराम ने लड़कियों के एक बोर्डिंग स्कूल पर हमला किया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 20, 2018 09:12 am IST,  Updated : Feb 20, 2018 09:12 am IST

बोको हराम के आतंकियों ने पूर्वोत्तर नाइजीरिया में लड़कियों के एक बोर्डिंग स्कूल पर हमला किया लेकिन छात्राएं एवं शिक्षक सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे।

 Nigeria Boko Haram attacked girls boarding school- India TV Hindi
Nigeria Boko Haram attacked girls boarding school

कानो: बोको हराम के आतंकियों ने पूर्वोत्तर नाइजीरिया में लड़कियों के एक बोर्डिंग स्कूल पर हमला किया लेकिन छात्राएं एवं शिक्षक सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे। एक स्थानीय अधिकारी ऐसामी ने कहा कि स्थानीय समयानुसार बीती शाम छह बजे योबे राज्य के दाप्ची गांव के बरसारी इलाके में पिकअप ट्रकों पर सवार होकर आतंकियों का एक काफिले आया। (उत्तर कोरिया का आरोप, दक्षिण कोरिया के साथ बेहतर रिश्तों की राह में बाधा पैदा कर रहा है अमेरिका )

उसने कहा, ‘‘गांव में घुसते ही उन्होंने गोलीबारी और बम विस्फोट करने शुरू कर दिए। इससे गर्ल्स साइंस सेकेंडरी स्कूल की लड़कियां सचेत हो गयीं जिससे वे और स्कूल के शिक्षक हमलावरों के स्कूल में घुसने से पहले भागने में सफल रहे।’’

लड़कियों का अपहरण करने में नाकाम रहे आतंकियों ने स्कूल में लूटपाट की। अब तक साफ नहीं हुआ है कि क्या हिंसा में किसी की जान गयी है। हमले से 2014 में देश के चिबोक शहर में हुई घटना की यादें ताजा हो गयीं जब बोको हराम ने वहां से 200 से ज्यादा स्कूल छात्राओं का अपहरण कर लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश