1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Nobel Peace Prize 2020: विश्व खाद्य कार्यक्रम को मिला 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार

Nobel Peace Prize 2020: विश्व खाद्य कार्यक्रम को मिला 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 09, 2020 03:01 pm IST,  Updated : Oct 09, 2020 03:01 pm IST

प्रतिष्ठित नोबल शांति पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस बार संयुक्त राष्ट्र संगठन के विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को शांति के लिए नोबल पुरस्कार से नवाजा गया है।

Nobel Peace Prize 2020 Awarded to World Food Programme 
 - India TV Hindi
Nobel Peace Prize 2020 Awarded to World Food Programme    Image Source : NOBEL

Nobel Peace Prize 2020: ओस्लो: प्रतिष्ठित नोबल शांति पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस बार संयुक्त राष्ट्र संगठन के विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को शांति के लिए नोबल पुरस्कार से नवाजा गया है। नोबेल शांति समिति ने शुक्रवार को विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को भूख से निपटने और संघर्ष क्षेत्रों में शांति के लिए स्थितियों में सुधार के प्रयासों के लिए सम्मानित किया। 

डब्ल्यूएफपी को "भूख से निपटने के अपने प्रयासों के लिए, संघर्ष-प्रभावित क्षेत्रों में शांति के लिए बेहतर स्थिति में योगदान के लिए और युद्ध और संघर्ष के हथियार के रूप में भूख के उपयोग को रोकने के प्रयासों में एक प्रमुख ताकत के रूप में कार्य करने के लिए" के लिए सम्मानित किया गया। 

क्या है विश्व खाद्य संगठन 

विश्‍व खाद्य कार्यक्रम भुखमरी मिटाने और खाद्य सुरक्षा पर केन्द्रित संयुक्‍त राष्‍ट्र एजेंसी है। विश्‍व खाद्य कार्यक्रम अब इस बात पर ध्‍यान दे रहा है कि देश के भोजन आधारित सामाजिक सुरक्षा कवच को इतना सक्षम कर दिया जाए कि वह लक्षित जनसंख्‍या तक भोजन को अधिक कुशलता और असरदार ढंग से पहुंचा सके। विश्‍व भर में आपातस्थितियों में इसका काम यह देखना है कि जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचे। विशेषकर गृह युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं में। भारत में विश्‍व खाद्य कार्यक्रम अब सीधे खाद्य सहायता प्रदान करने के बजाय भारत सरकार को तकनीकी सहायता और क्षमता निर्माण सेवाएं प्रदान करता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश