1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. 3 लाख रुपये से ज्यादा में बिकी बीयर की एक बोतल

3 लाख रुपये से ज्यादा में बिकी बीयर की एक बोतल

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 15, 2015 06:31 am IST,  Updated : Jun 15, 2015 08:08 am IST

लंदन: आर्कटिक अभियान के लिए 140 साल पहले बनाई गई बीयर की एक बोतल करीब 3,300 पाउंड (329,246 रुपये) में नीलाम हुई। यह इसकी अनुमानित कीमत से पांच गुणा ज्यादा मूल्य पर नीलाम हुई है।

3 लाख रुपये से ज्यादा...- India TV Hindi
3 लाख रुपये से ज्यादा में बिकी बीयर की एक बोतल

लंदन: आर्कटिक अभियान के लिए 140 साल पहले बनाई गई बीयर की एक बोतल करीब 3,300 पाउंड (329,246 रुपये) में नीलाम हुई। यह इसकी अनुमानित कीमत से पांच गुणा ज्यादा मूल्य पर नीलाम हुई है।

'अलसोप्स आर्कटिक अले' नाम की बीयर स्टेफोर्डशियर के बर्टन अपॉन ट्रैंट में 1875 में सर जॉर्ज नारेस की अगुवाई वाले अभियान के लिए बनाई गई थी। स्टेफोर्डशियर में गोबोवेन के एक गेराज में एक बॉक्स में यह बीयर मिली।

पहले व्हाइटचर्च के ट्रेवनिओ एंड डीन में एक नीलामी में इस बीयर के 59,862 रुपये (600 पाउंड) में बिकने की उम्मीद थी। इस बीयर को स्कॉटलैंड के एक निजी संग्रहकर्ता ने टेलीफोन के माध्यस से लगाई गई बोली से खरीदा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश