1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सूडान में शांति की कोशिशें बेकार, हिंसक झड़प में एक मेजर और चार प्रदर्शनकारियों की हत्या

सूडान में शांति की कोशिशें बेकार, हिंसक झड़प में एक मेजर और चार प्रदर्शनकारियों की हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2019 11:12 am IST,  Updated : May 14, 2019 11:12 am IST

सूडान में अस्थायी सरकार पर सत्तारूढ़ जनरलों और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत में अहम कामयाबी मिलने के कुछ घंटों बाद राजधानी में चार प्रदर्शनकारियों और सेना के एक मेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Sudan- India TV Hindi
Sudan
खरतूमसूडान में अस्थायी सरकार पर सत्तारूढ़ जनरलों और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत में अहम कामयाबी मिलने के कुछ घंटों बाद राजधानी में चार प्रदर्शनकारियों और सेना के एक मेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले महा अभियोजक कार्यालय से मिली जानकारी में कहा गया कि अपदस्थ राष्ट्रपति उमर उल बशीर पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान कई प्रदर्शनकारियों की हत्या का आरोप लगाया गया है । इन्हीं प्रदर्शनों की वजह से पिछले महीने उनके शासन का अंत हो गया था । 
 
खरतूम में सेना मुख्यालय के बाहर धरना स्थल पर मेजर और प्रदर्शनकारियों की हत्या की गई। हजारों प्रदर्शनकारी यहां डेरा डाले हुए हैं। सत्तारूढ़ सैन्य परिषद ने कहा कि खरतूम में धरना स्थल पर अज्ञात तत्वों ने गोलीबारी की जिसमें तीन सैनिक और कई प्रदर्शनकारी जख्मी भी हुए हैं। प्रदर्शन से संबंधित डॉक्टरों की एक समिति ने बाद में कहा कि तीन और प्रदर्शनकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है कि उनका कत्ल धरना स्थल पर किया गया है । 
 
विभिन्न प्रदर्शनकारियों के संगठन ‘अलायंस फॉर फ्रीडम एंड चेंज’ ने कहा कि सोमवार को हुई हिंसा सैन्य जनरलों के साथ बातचीत में मिली कामयाबी को बाधित करने की कोशिश है। इससे पहले, सोमवार को सैन्य जनरलों और प्रदर्शनकारियों के बीच असैन्य प्रशासन को सत्ता सौंपने को लेकर बातचीत में कामयाबी मिली थी। इस बीच, सैन्य परिषद ने मंगलवार को कहा बशीर का एक भाई सेना की हिरासत में नहीं है। हालांकि पहले बताया गया था कि उसे सेना ने अपनी हिरासत में ले लिया है। सैन्य परिषद ने 17 अप्रैल को कहा था कि उसने बशीर के पांच में से दो भाइयों को हिरासत में ले लिया है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश