1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ओसामा के बेटे ने 9/11 हाइजैकर की बेटी से रचाई है शादी: रिपोर्ट्स

ओसामा के बेटे ने 9/11 हाइजैकर की बेटी से रचाई है शादी: रिपोर्ट्स

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 06, 2018 12:04 pm IST,  Updated : Aug 06, 2018 12:04 pm IST

हाल ही में खबर मिली है कि अमेरिका हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के बेटे ने मोहम्मद अट्टा की बेटी से शादी कर  ली है। आपको बता दें कि मोहम्मद अट्टा अमेरिका 9/11 हमले के मुख्य हाईजैकर थे।

Osama Bin Laden's son- India TV Hindi
Osama Bin Laden's son

रियाद: हाल ही में खबर मिली है कि अमेरिका हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के बेटे ने मोहम्मद अट्टा की बेटी से शादी कर  ली है। आपको बता दें कि मोहम्मद अट्टा अमेरिका 9/11 हमले के मुख्य हाईजैकर थे। सऊदी अरब में एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान ओसमा बिन लादेन के सौतेले भाई ने इस बात की पुष्टि की। अहमद-अल-अट्टा ने कहा कि हमें खबर मिली है कि लादेन के बेटे ने मोहम्मद अट्टा की बेटी से शादी कर ली है। अहमद-अल-अट्टा ने कहा कि,  हमें नहीं पता की वो कहां लेकिन वह अफगानिस्तान में हो सकता है। बीते साल, स्टेट डिपार्टमेंट ने 29 वर्षीय हमजा बिन लादेन का नाम वर्ल्ड टेरर लिस्ट में डाला था। (ट्रंप ने स्वीकारा, 2016 चुनावों में उनके बेटे ने की थी रूसी वकील से मुलाकात )

इससे पहले ओसामा बिन लादेन की मां ने पहली बार सार्वजनिक दौर पर मीडिया से बात की थी। एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में लादेन की मां ने कहा कि, बचपन में लादेन बहुत अच्छा बच्चा था। फिर कॉलेज में उसकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हुई जिन्होंने उसका ब्रेनवॉश कर दिया और उसे एक आतंकी बना दिया। 'द गार्जियन' को दिए इंटरव्यू में आलिया घानेम ने बताया, ओसामा के जन्म के कुछ समय बाद ही उन्होंने उसके पिता से तलाक ले लिया था और दूसरी शादी कर ली थी।

ओसामा के बारे में वह कहती हैं कि उनकी पहली संतान लादेन काफी शर्मीला था और वह उनसे बहुत ज्यादा प्यार करता था। आलिया ने बताया कि ओसामा 20 साल की उम्र तक काफी मजबूत और पवित्र था। जेद्दा की किंग अब्दुल्लाजीज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान ही ओसामा कट्टरपंथी बना। यूनिवर्सिटी में वह अब्दुल्ला अजाम नामक शख्स से मिला, जो मुस्लिम ब्रदरहुड का सदस्य था। वह सऊदी अरब से निर्वासित था और ओसामा का धर्मगुरु बना।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश