1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दक्षिण सूडान में प्लेन क्रैश, 40 लोगों की मौत

दक्षिण सूडान में प्लेन क्रैश, 40 लोगों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Nov 04, 2015 03:59 pm IST,  Updated : Nov 04, 2015 03:59 pm IST

जुबा: अफ्रीकी देश दक्षिण सूडान में बुधवार को जुबा एयरपोर्ट के पास एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार 40 लोगों की मौत हो गई। दक्षिण सूडान के सूचना मंत्री माइकल मकुई ने

दक्षिण सूडान में...- India TV Hindi
दक्षिण सूडान में प्लेन क्रैश, 40 मरे

जुबा: अफ्रीकी देश दक्षिण सूडान में बुधवार को जुबा एयरपोर्ट के पास एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार 40 लोगों की मौत हो गई।

दक्षिण सूडान के सूचना मंत्री माइकल मकुई ने कहा, "एक मालवाहक विमान बुधवार को जुबा हवाईअड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।" उन्होंने फिलहाल विमान या उससे जुड़ी कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया है, लेकिन इतना जरूर कहा कि 'विमान का संबंध एक विदेशी मुल्क से है।'

यह हादसा जुबा एयरपोर्ट के पास व्हाइट नील नदी के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जुबा एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के कुछ ही देर बाद प्लेन क्रैश कर गया। प्लेन का मलबा नदी किनारे बिखरा पड़ा है।

राजधानी जुबा में हुए इस हादसे में प्लेन में सवार कम से कम 40 लोगों के मरने की खबर है। एक बच्चे सहित दो लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि प्लेन में कितने लोग सवार थे। चालक दल के सदस्य रूस के थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।