1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. भारतवंशी प्रियंका 'मिस यूनिवर्सल' में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करेंगी

भारतवंशी प्रियंका 'मिस यूनिवर्सल' में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करेंगी

 Written By: IANS
 Published : Jul 21, 2015 09:09 pm IST,  Updated : Jul 21, 2015 09:09 pm IST

सुवा: फिजी में पैदा हुईं भारतीय मूल की मॉडल पूजा प्रियंका 'मिस यूनिवर्सल पीस एंड ह्यूमनिटी' 2015 सौंदर्य प्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 30 अगस्त के बीच दुबई

भारतवंशी प्रियंका...- India TV Hindi
भारतवंशी प्रियंका ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करेंगी

सुवा: फिजी में पैदा हुईं भारतीय मूल की मॉडल पूजा प्रियंका 'मिस यूनिवर्सल पीस एंड ह्यूमनिटी' 2015 सौंदर्य प्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 30 अगस्त के बीच दुबई में किया जाएगा। मंगलवार को जारी मीडिया रपट से यह जानकारी प्राप्त हुई।

समाचार पत्र 'फिजी टाइम्स' के मुताबिक, प्रियंका ने अपने फेसबुक पृष्ठ पर लिखा, "मैं 2015 में दुबई में इस वार्षिक सौंदर्य प्रतियोगिता में अपने देश आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर सम्मानित महसूस कर रही हूं।"


पेशे से नर्तकी और अभिनेत्री प्रियंका कहती हैं, "मैं 80 से अधिक देशों की खूबसूरत प्रतिभागियों से मिलने की इच्छुक हूं और उन सभी के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।"

प्रियंका अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता 'मिस फेस ऑफ ब्यूटी' 2014 में द्वितीय रनर अप रही थीं।

'मिस यूनिवर्सल पीस एंड ह्यूमनिटी 2015' एक अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (आईजीओ) के तहत विश्व शांति मिशन संगठन द्वारा किया जाता है।

साल 2014 के संस्करण में भारतवंशी मॉडल एवं अभिनेत्री रूही सिंह ने 'मिस यूनिवर्सल पीस एंड ह्यूमनिटी' का खिताब अपने नाम किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश