1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दो आतंकी पुलिस की गोली से मरे, अन्य दो ने खुद को बम से उड़ाया

दो आतंकी पुलिस की गोली से मरे, अन्य दो ने खुद को बम से उड़ाया

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 06, 2016 05:00 pm IST,  Updated : May 06, 2016 05:01 pm IST

मुस्लिमों के पवित्र शहर मक्का के पास सऊदी पुलिस ने बीते गुरुवार को छापे में दो संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया।

isis- India TV Hindi
isis

रियाद: मुस्लिमों के पवित्र शहर मक्का के पास सऊदी पुलिस ने बीते गुरुवार को छापे में दो संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया, जबकि दो अन्य ने विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया।

सऊदी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर बताया, 'आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दो संदिग्धों की मौत गई, जबकि दो अन्य ने 'अपने आत्मघाती बेल्ट में विस्फोट कर खुदकुशी कर ली।'

प्रवक्ता ने बताया,  पुलिस ने मक्का और इसके 80 किलोमीटर पूर्व तायफ के पहाड़ी रिसॉर्ट के बीच संदिग्ध के ठिकानों को घेर रखा था, तभी गोलीबारी शुरू हो गई। उन्होंने कहा, 'लाल सागर के किनारे बसे जेद्दा शहर में भी छापेमारी की गई, जहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, और आतंकी सेल से उनके संबंधों का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश