1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सोमालिया में सीरियल बम ब्लास्ट, 10 मरे

सोमालिया में सीरियल बम ब्लास्ट, 10 मरे

 Written By: IANS
 Published : Jul 26, 2016 04:48 pm IST,  Updated : Jul 26, 2016 04:48 pm IST

मोगादीशू में हवाईअड्डे के निकट एक दोहरे धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है।

Somalia- India TV Hindi
Somalia

मोगादीशू: मोगादीशू में हवाईअड्डे के निकट एक दोहरे धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। सोमालिया के सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी अफ्रीका के आतंकवादी संगठन अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

अफ्रीकी संघ के एक प्रवक्ता ने कहा है कि आतंकवादियों ने हवाईअड्डे के निकट हलेन में उनके अड्डे को निशाना बनाया था। मौके पर उपस्थित एक पुलिस अधिकारी अब्दिफितह अहमद ने सिन्हुआ को बताया कि पहला धमाका हवाईअड्डे के प्रवेश द्वार पर, जबकि दूसरा धमाका नजदीक स्थित जांच चौकी पर हुआ।

अधिकारी ने कहा, "हम अभी और जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। मृतकों की नागरिकता की पुष्टि नहीं हुई है।"

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, "मैने दो धमाकों की आवाजें सुनी थीं। घटनास्थल पर चारों ओर लोगों के शव बिखरे हुए थे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश