1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सोमालिया: राजधानी मोगादिशू में विस्फोट से 15 लोगों की मौत, कई घायल

सोमालिया: राजधानी मोगादिशू में विस्फोट से 15 लोगों की मौत, कई घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 19, 2017 09:29 pm IST,  Updated : Feb 19, 2017 09:29 pm IST

मोगादिशू के एक व्यस्त बाजार में रविवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। यह बम विस्फोट शहर बाजार के उस हिस्से में हुआ, जहां कई फूड स्टैंड्स स्थित हैं।

Mogadishu Blast | AP Photo- India TV Hindi
Mogadishu Blast | AP Photo

मोगादिशू: अफ्रीकी देश सोमालिया में आतंक का कहर जारी है। पिछले कुछ महीनों में यहां बम विस्फोटों में कई जानें जा चुकी हैं। इस देश की राजधानी मोगादिशू के एक व्यस्त बाजार में रविवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। यह बम विस्फोट शहर बाजार के उस हिस्से में हुआ, जहां कई फूड स्टैंड्स स्थित हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस अधिकारी कैप्टन मोहम्मद हुसैन ने बताया कि राजधानी में मदीना इलाके के कावो गोदे में हुआ यह विस्फोट शक्तिशाली था जो शायद किसी कार बम से किया गया। विस्फोट से दुकानों को बहुत नुकसान पहुंचा। हुसैन ने बताया कि विस्फोट में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 

Mogadishu Blast | AP Photo
Mogadishu Blast | AP Photo

विस्फोट के बाद दुकान के मलबे समेटता व्यक्ति। (AP)

सूत्रों के मुताबिक, घायलों में से कई की हालत गंभीर है और मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश