1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दक्षिण अफ्रीका: जैकब जुमा के इस्तीफे के बाद संसद ने रामापोसा को चुना नया राष्ट्रपति

दक्षिण अफ्रीका: जैकब जुमा के इस्तीफे के बाद संसद ने रामापोसा को चुना नया राष्ट्रपति

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 15, 2018 07:51 pm IST,  Updated : Feb 15, 2018 07:51 pm IST

जैकब जुमा के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटे बाद सायरिल रामापोसा को दक्षिण अफ्रीका का नया राष्ट्रपति चुन लिया गया...

Cyril Ramaphosa | AP Photo- India TV Hindi
Cyril Ramaphosa | AP Photo

जोहानिसबर्ग: जैकब जुमा के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटे बाद सायरिल रामापोसा को दक्षिण अफ्रीका का नया राष्ट्रपति चुन लिया गया। रामापोसा को गुरुवार दोपहर नेशनल असेंबली में निर्विरोध देश का नया राष्ट्रपति चुना गया। असेंबली में गीत गाकर इस घोषणा का स्वागत किया गया। 65 वर्षीय नेता को 2 महीने पहले ही अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (ANC) का नया अध्यक्ष चुना गया था। 75 वर्षीय जुमा ने बुधवार रात इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले ANC के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें पद छोड़ने अथवा संसद में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने का आदेश दिया था। संसद में ANC को विशाल बहुमत हासिल है।

इससे पहले जैकब जुबा ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जुमा ने टेलीविजन पर प्रसारित देश के नाम संबोधन में तत्काल प्रभाव से अपने इस्तीफे की घोषणा की। 75 वर्षीय जुमा 2009 से सत्ता पर काबिज थे और उन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे से पहले लंबा भाषण दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि ANC जिस प्रकार से उनके साथ व्यवहार कर रही है, उससे वह सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अविश्वास प्रस्ताव का कोई डर नहीं है उन्होंने अपनी पूरी क्षमता के साथ दक्षिण अफ्रीका के लोगों की सेवा की है। जुमा ने कहा कि ANC में हिंसा और फूट ने उन्हें पद छोड़ने पर मजबूर किया है।

Jacob Zuma | AP Photo
Jacob Zuma | AP Photo

जैकब जुमा | AP

उन्होंने कहा, ‘मेरे कारण किसी की जान नहीं जानी चाहिए और न ही मेरे नाम पर ANC में फूट होनी चाहिए। इसलिए मैंने तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। हालांकि मैं अपने संगठन के नेतृत्व के फैसले से सहमत नहीं हूं। मैं हमेशा से ANC का एक अनुशासित सदस्य रहा हूं।’ उन्होंने कहा कि वह पद छोड़ने के बाद भी पूरी जिंदगी दक्षिण अफ्रीका के लोगों और ANC की सेवा करते रहेंगे। जुमा ANC में एक किशोर के रूप में अल्पसंख्यक श्वेत रंगभेद सरकार के खिलाफ निर्वासन से लड़ने के लिए शामिल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश