1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ऑस्ट्रेलिया: क्लास में घुसी कार, दो बच्चों की मौत

ऑस्ट्रेलिया: क्लास में घुसी कार, दो बच्चों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 07, 2017 12:54 pm IST,  Updated : Nov 07, 2017 12:54 pm IST

सिडनी के एक स्कूल में चल रही कक्षा में कार के घुसने से दो बच्चों की मौत हो गयी। आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां ‘‘अफरातफरी’’ मची हुई थी।

Sydney school crash Two boys are dead after car ploughs...- India TV Hindi
Sydney school crash Two boys are dead after car ploughs into classroo

सिडनी: सिडनी के एक स्कूल में चल रही कक्षा में कार के घुसने से दो बच्चों की मौत हो गयी। आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां ‘‘अफरातफरी’’ मची हुई थी। बैंकसिया रोड पब्लिक स्कूल में कक्षायें शुरू होने के कुछ समय बाद ही लकड़ी के बने एक क्लासरूम में कार घुस गई। (दक्षिण कोरिया पहुंचे ट्रंप, उत्तर कोरिया के खिलाफ कर सकते हैं बड़ी प्लानिंग)

न्यू साउथ वेल्स के सहायक आयुक्त स्टीवर्ट स्मिथ ने कहा, ‘‘गाड़ी इमारत के अंदर ही थी और दुर्भाग्यवश इस हादसे में कई छोटे बच्चे जख्मी भी हो गये।’’ उन्होंने कहा, ‘‘टक्कर में जख्मी हुये पांच बच्चों को फौरन वेस्टमीड अस्पताल ले जाया गया। दुखद रूप से दो बच्चों की मौत हो गयी।’’

हादसे में मारे गये दोनों बच्चों की उम्र करीब आठ वर्ष है। इस हादसे में मामूली रूप से जख्मी 18 बच्चों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। कार चला रही 52 वर्षीय महिला चालक से पूछताछ की जा रही है और उसके नशे में होने की आशंका को लेकर जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश