1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. शांति वार्ता विफल होने के बाद तालिबान के प्रतिनिधिमंडल ने मास्को में रूसी राजनयिक से मुलाकात की

शांति वार्ता विफल होने के बाद तालिबान के प्रतिनिधिमंडल ने मास्को में रूसी राजनयिक से मुलाकात की

 Reported By: IANS
 Published : Sep 14, 2019 01:14 pm IST,  Updated : Sep 14, 2019 01:14 pm IST

रूसी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को तास को बताया कि रूस मानता है कि तालिबान और अमेरिका के बीच बातचीत बहाल होनी चाहिए।

शांति वार्ता विफल होने के बाद तालिबान के प्रतिनिधिमंडल ने मास्को में रूसी राजनयिक से मुलाकात की- India TV Hindi
शांति वार्ता विफल होने के बाद तालिबान के प्रतिनिधिमंडल ने मास्को में रूसी राजनयिक से मुलाकात की

मास्को: तालिबान के एक प्रतिनिधिमंडल ने अफगान शांति प्रक्रिया पर हालिया प्रगति के संबंध में अफगानिस्तान में रूस के विशेष राजदूत जमीर काबुलोव से मास्को में चर्चा की। समाचार एजेंसी तास ने रूस में प्रतिबंधित तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद सोहैल शाहीन के हवाले से कहा, "प्रतिनिधिमंडल मास्को में है। हम अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया की हालिया प्रगति पर चर्चा करने के लिए अफगानिस्तान के लिए रूस के विशेष प्रतिनिधि जेड. काबुलोव से पहले ही मुलाकात कर चुके हैं।"

रूसी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को तास को बताया कि रूस मानता है कि तालिबान और अमेरिका के बीच बातचीत बहाल होनी चाहिए। मास्को में वार्ता के दौरान तालिबान के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वह वॉशिंगटन के साथ वार्ता करने के लिए तैयार है।

प्रवक्ता ने कहा, "रूसी पक्ष ने अमेरिका और तालिबान के बीच वार्ता बहाली की जरूरत पर जोर दिया। तालिबान ने इसके जवाब में दोहराया कि वह वॉशिंगटन से वार्ता के लिए तैयार है।" यह बयान रूसी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तालिबान से वार्ता रद्द करने की घोषणा के बाद आया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश