1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बुर्किना फासो में चर्च पर हमला, पादरी समेत छह लोगों की मौत

बुर्किना फासो में चर्च पर हमला, पादरी समेत छह लोगों की मौत

 Reported By: Agencies
 Published : May 12, 2019 11:11 pm IST,  Updated : May 12, 2019 11:11 pm IST

अफ्रीकी देश बुर्किनो फासो के उत्तरी शहर दाबलो में एक चर्च में प्रार्थना सभा के आतंकी हमला हुआ है। इस हमले को बंदूकधारी हमलावरों ने अंजाम दिया।

terrorist attack- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर

ओउगादोउगु। अफ्रीकी देश बुर्किनो फासो के उत्तरी शहर दाबलो में एक चर्च में प्रार्थनासभा के दौरान आतंकी हमला हुआ है। इस हमले को बंदूकधारी हमलावरों ने अंजाम दिया, जिसमें एक पादरी समेत छह लोगों की मौत हो गई।

दाबलो के मेयर उस्मान जोंगो ने एएफपी को बताया, ‘‘ सुबह नौ बजे प्रार्थना के दौरान बंदूकधारी हमलावार कैथोलिक चर्च में घुस आए और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।’’ 

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने आसपास की दुकानों और एक स्वास्थ्य केंद्र को भी आग के हवाले कर दिया। पिछले पांच सप्ताहों में बुर्किनो फासो में चर्चो पर यह तीसरा हमला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश