1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ये हैं दुनिया के 50 सबसे खतरनाक शहर...

ये हैं दुनिया के 50 सबसे खतरनाक शहर...

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 28, 2016 02:03 pm IST,  Updated : Jan 28, 2016 02:03 pm IST

नई दिल्ली: दुनिया के 50 सबसे खतरनाक शहरों के बारे में पता लग चुका है हैरानी की बात भी है और शर्म की भी। आपको यह जानकर हैरानी होगी की इन 50 शहरों में 21

dangerous cities- India TV Hindi
dangerous cities

नई दिल्ली: दुनिया के 50 सबसे खतरनाक शहरों के बारे में पता लग चुका है हैरानी की बात भी है और शर्म की भी। आपको यह जानकर हैरानी होगी की इन 50 शहरों में 21 शहर ब्राजील के हैं। सार्वजनिक सुरक्षा और आपराधिक न्याय के लिए मेक्सिको के 'नागरिक परिषद की ओर से जारी रैंकिंग में लैटिन अमेरिका को सबसे ज्यादा खतरनाक शहर में से एक माना गया है।  इसके साथ ही 41 शहरों को भी लिस्ट में शामिल किया गया है। नशीले पदार्थों की तस्करी, गैंग वॉर, राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार और गरीबी उच्च मात्रा में इन शहरों में पाया जाता है। जो संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार,  दुनिया की मात्र 8 प्रतिशत आबादी है। इस लिस्ट में अभी लैटिन अमेरिका और यूएस के शहरों को शामिल नहीं किया गया है। वेनेजुएला के शहर कराकस को रैंकिंग में सबसे ऊपर रखा गया है। क्योंकि यहां पर प्रति 1 लाख लोगों पर सबसे ज्यादा हत्याएं होती हैं। कुछ महीनों पहले वेनेजुएला की एक महिला का कहना था कि उसके दो भतीजों को यूएस अधिकारियों की ओर से किडनेप कर लिया गया था। जिन्हें बाद में ड्रग तस्करी के लिए आरोपी पाया गया।

नवंबर के महीने में दो लोगों को हैथी में गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि वह ड्रग तस्करी में शामिल थे। पिचले चार सालों से सान पेड्रो सुला इस लिस्ट में पहले नंबर पर था लेकिन कराकस ने अब इसकी जगह ले ली है वेनेजु्एला में लगातार बढ़ते अपराध और राजनितिक स्तर पर बढ़ती अस्थिरता की वजह से इसे सबसे ज्यादा हिसंक शहर माना गया है। और इसी कारण सबसे खतरनाक शहर माने जाना वाला सान पेड्रो सुला अब दूसरे नंबर पर आ गया है।

अगली स्लािड में जानिए कौन- कौन से शहर हैं सबसे खतरनाक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश