1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. TikTok के चक्कर में 'पागल' लड़कियों ने लगा दी 200 टन पुआल में आग!

TikTok के चक्कर में 'पागल' लड़कियों ने लगा दी 200 टन पुआल में आग!

 Written By: IANS
 Published : May 16, 2021 09:43 am IST,  Updated : May 16, 2021 09:44 am IST

TikTok Video: रूस (Russia) में दो लड़कियों ने टिकटॉक वीडियो (TikTok Vedio) बनाने की कोशिश में करीब 200 टन पुआल में आग लगा दी, जिससे काफी नुकसान हुआ।

Tiktok video fire russian girls latest news TikTok के चक्कर में 'पागल' लड़कियों ने लगा दी 200 टन पुआ- India TV Hindi
TikTok के चक्कर में 'पागल' लड़कियों ने लगा दी 200 टन पुआल में आग! Image Source : TIKTOK

मॉस्को. रूस (Russia) में दो लड़कियों ने टिकटॉक वीडियो (TikTok Vedio) बनाने की कोशिश में करीब 200 टन पुआल में आग लगा दी, जिससे काफी नुकसान हुआ। डीपीए समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने कहा कि भूसे में आग लगने के बाद आग नियंत्रण से बाहर हो गई।

बताया जा रहा है कि मॉस्को से लगभग 1,200 किमी पूर्व में पर्म शहर से दूर ग्रामीण इलाकों में लगभग 195 टन पुआल जल गया था। आग बुझाने का प्रयास विफल होने पर दोनों छात्राएं भाग गई।

उन्होंने कुछ समय बाद पुलिस के सामने स्वीकार किया कि जब यह घटना हुई तब वे एक टिकटॉक वीडियो बना रहे थे। अधिकारियों ने लड़कियों को बताया कि उन्होंने वीडियो बनाने की कोशिश में अपनी जान जोखिम में डालने के अलावा व्यापक नुकसान भी पहुंचाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश