1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इस्तांबुल: नाइटक्लब में हमले से पहले आतंकी ने बनाई थी सेल्फी वीडियो

इस्तांबुल: नाइटक्लब में हमले से पहले आतंकी ने बनाई थी सेल्फी वीडियो

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 03, 2017 05:33 pm IST,  Updated : Jan 03, 2017 05:33 pm IST

इस्तांबुल: तुर्की की मीडिया ने आज उस व्यक्ति का कथित सेल्फी वीडियो चलाया, जिसने इस्तांबुल के एक नाइटक्लब में गोलीबारी कर दो भारतीयों समेत 39 लोगों की हत्या की थी। तुर्की के टीवी चैनल पर

istanbul- India TV Hindi
istanbul

इस्तांबुल: तुर्की की मीडिया ने आज उस व्यक्ति का कथित सेल्फी वीडियो चलाया, जिसने इस्तांबुल के एक नाइटक्लब में गोलीबारी कर दो भारतीयों समेत 39 लोगों की हत्या की थी। तुर्की के टीवी चैनल पर प्रसारित वीडियो में कथित बंदूकधारी को इस्तांबुल के टकसीम स्क्वेयर पर एक मोबाइल से खुद का वीडियो बनाते हुए दिखाया गया है। हालांकि तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वीडियो नववर्ष के नरसंहार से पहले का है या बाद का। इस चीज को लेकर कोई विवरण जारी नहीं किया गया है कि अधिकारियों को ऐसा क्यों लगता है कि वीडियो में जो व्यक्ति है, वही नववर्ष के हमले का संदिग्ध है या ये वीडियो फुटेज कैसे प्राप्त हुआ।

क्या था मामला

इस हमले में 39 लोग मारे गए जिनमें दो भारतीय हैं। हमले में करीब 70 अन्य लोग घायल हुए हैं। इस्तांबुल के गवर्नर वासिप साहिन ने कहा कि एक हमलावर ने देर रात करीब सवा एक बजे रीना क्लब के बाहर एक पुलिसकर्मी एवं एक आम नागरिक की हत्या कर दी। इसके बाद वह क्लब में घुसा और उसने क्लब में जश्न मना रहे लोगों पर गोलीबारी की। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने तुर्की के इस्तांबुल शहर में एक नाइट क्लब में हुए हमले की आज जिम्मेदारी ली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश