1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के दो भाइयों की गोली मार कर हत्या

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के दो भाइयों की गोली मार कर हत्या

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 12, 2015 12:51 pm IST,  Updated : Aug 12, 2015 12:51 pm IST

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में 57 वर्षीय एक व्यक्ति ने पार्किंग की जगह को लेकर हुए विवाद के बाद भारतीय मूल के दो भाइयों की कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी। यह घटना

दक्षिण अफ्रीका में दो...- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीका में दो भारतीय की गोली मार कर हत्या

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में 57 वर्षीय एक व्यक्ति ने पार्किंग की जगह को लेकर हुए विवाद के बाद भारतीय मूल के दो भाइयों की कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी। यह घटना डरबन में हुई। पीडि़त अहमद वावदा (25) एक एकाउंटेंट था और उसका भाई मोहम्मद वावदा (31) एस्टेट एजेंट था। गोली मारने वाला व्यक्ति भी उसी इमारत में रहता था जहां वावदा बंधु रहते थे। तीनों किरायेदार थे।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि रविवार को अहमद अपनी पत्नी के साथ कार पार्क करने के बाद एलीवेटर की ओर जा रहा था कि व्यक्ति ने उसे दो गोलियां मारी। मोहम्मद ने तीसरी मंजिल पर अपने फ्लैट से झगड़े की आवाज सुनी और सीढि़यां उतर कर पार्किंग की ओर बढ़ा। लेकिन व्यक्ति ने उसे भी गोली मार दी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश