1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. यूएई: जान की परवाह किए बिना मुस्लिम महिला ने बचाई भारतीय की जान

यूएई: जान की परवाह किए बिना मुस्लिम महिला ने बचाई भारतीय की जान

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 02, 2017 02:13 pm IST,  Updated : Oct 02, 2017 02:13 pm IST

संयुक्त अरब अमीरात में एक मुस्लिम महिला ने एक भारतीय ट्रक चालक की जान बचा ली जो भयानक सड़क दुर्घटना के बाद आग की लपटों में घिर गया था।

uae- India TV Hindi
uae

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात में एक मुस्लिम महिला ने एक भारतीय ट्रक चालक की जान बचा ली जो भयानक सड़क दुर्घटना के बाद आग की लपटों में घिर गया था। गल्फ न्यूज के मुताबिक जवाहर सैफ अल कुमैती 22 अस्पताल में भर्ती अपने एक दोस्त से मिलकर घर लौट रही थी जब उसने रास अल-खैमा में दो ट्रकों में आग लगी हुई देखी और एक व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज सुनी जो अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहा था। (पनामा केस: शरीफ के खिलाफ आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया स्थगित)

उसने बहादुरी दिखाते हुए अबाया लिबास कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला लबादे जैसा लिबास से आग बुझाकर उस भारतीय चालक को आग से बाहर निकाल लिया। खबर के मुताबिक अल कुमैती ने कहा कि आग से घिरे इन दोनों ट्रकों को देखकर वह भौचक्की रह गई थी। उसने आग में फंसे और दर्द से कराहते हुए एक व्यक्ति को मदद के लिए चिल्लाते हुए भी देखा। पुलिस ने घायल शख्स की पहचान हरकिरत सिंह के तौर पर की है।

अल कुमैती ने गाड़ी में बैठी अपनी दोस्त से उसका अबाया लेकर आग बुझााई थी। दोनों चालक 40 से 50 प्रतिशत तक झुलस चुके थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। रास अल खैमा पुलिस के एंबुलेस और बचाव विभाग के मेजर तारिक मोहम्मद अल शरहान ने कहा कि वह इस महिला को उसकी बहादुरी के लिए सम्मानित करेंगे। खबर में कहा गया कि संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने कहा है कि आबु धाबी में भारतीय दूतावास भी अल कुमैती को सम्मानित करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश