1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सोमालिया में अमेरिका का हवाई हमला, अल-शबाब के 100 से ज्यादा आतंकी ढेर

सोमालिया में अमेरिका का हवाई हमला, अल-शबाब के 100 से ज्यादा आतंकी ढेर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2017 11:57 pm IST,  Updated : Nov 21, 2017 11:57 pm IST

अमेरिका ने सोमालिया में आज अलकायदा से संबद्ध अल-शबाब समूह के खिलाफ हवाई हमला किया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए।

Air Strike file image- India TV Hindi
Air Strike file image

वाशिंगटन: अमेरिकी बलों ने सोमालिया में आज अलकायदा से संबद्ध अल-शबाब समूह के खिलाफ हवाई हमला किया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। अमेरिकी-अफ्रीका कमान ने एक बयान में कहा, ‘‘सोमालिया की संघीय सरकार के साथ तालमेल से अमेरिकी बलों ने सोमालिया में मंगलवार, 21 नवंबर को सोमालियाई समयानुसार सुबह साढ़े 10 बजे (वैश्विक समयानुसार साढ़े सात बजे) अल-शबाब के खिलाफ हवाई हमला कर 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया।’’ यह अभियान सोमालिया की राजधानी मोगादिशू से 200 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में चलाया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश