1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Viral Video: लैंडिंग के दौरान डगमगाया विमान, पायलट के सुझबुझ से टला बड़ा हादसा

Viral Video: लैंडिंग के दौरान डगमगाया विमान, पायलट के सुझबुझ से टला बड़ा हादसा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 12, 2016 01:18 pm IST,  Updated : Oct 12, 2016 01:18 pm IST

एक पैसेंजर प्लेन में सवार 110 पैसेंजर्स की सांसें उस वक्त थम गईं जब लैंड करने की कोशिश में उनका प्लेन भयानक तरीके से टेढ़ा हो गया।

Plane- India TV Hindi
Plane Image Source : PTI

परागुई: एक पैसेंजर प्लेन में सवार 110 पैसेंजर्स की सांसें उस वक्त थम गईं जब लैंड करने की कोशिश में उनका प्लेन भयानक तरीके से टेढ़ा हो गया। यह सब तेज हवा की वजह से हुआ था। पायलेट ने समझदारी दिखाते हुए वहां लैंडिंग करने की जगह प्लेन को दोबारा हवा में उड़ा दिया। अगर पायलेट ऐसा ना करता तो भयानक हादसा होना तय था।

दरअसल Prague के Václav Havel Airport पर जब बोइंग 737-430 विमान लैंड कर रहा था तब रन वे पर पहुंचते ही उसका संतुलन बिगड़ गया। विमान एक तरफ झुक गया और पायलट ने समझदारी दिखाते हुए विमान की लैंडिंग टाल दी और दोबारा उड़ान भर दी।

पायलट ने एयरपोर्ट का पूरा चक्कर लगाकर दोबारा सुरक्षित लैंडिंग की तब जाकर विमान में सवार 110 पैसेंजर्स की सांस में सांस आई। इस खतरनाक लैंडिंग की वीडियो ऑनलाइन पोस्ट की गई जो वायरल हो गया है। इस वीडियो को एयरपोर्ट के स्टाफ ने ही बनाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश