1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इस देश की महिलाओं को दो साल तक गर्भधारण न करने की सलाह

इस देश की महिलाओं को दो साल तक गर्भधारण न करने की सलाह

 Written By: IANS
 Published : Jan 27, 2016 08:21 am IST,  Updated : Jan 27, 2016 08:21 am IST

मध्य अमेरिका के सबसे छोटे और घनी आबादी वाले देश अल साल्वाडोर के उप स्वास्थ्य मंत्री एडियाडरे एसपिनोजा ने समूचे लैटिन अमेरिका की महिलाओं से आग्रह किया है कि वह जीका वायरस के खतरे को देखते हुए वर्ष 2018 तक गर्भधारण की योजना टाल दें।

pregnancy- India TV Hindi
pregnancy

मेक्सिको: मध्य अमेरिका के सबसे छोटे और घनी आबादी वाले देश अल साल्वाडोर के उप स्वास्थ्य मंत्री एडियाडरे एसपिनोजा ने समूचे लैटिन अमेरिका की महिलाओं से आग्रह किया है कि वह जीका वायरस के खतरे को देखते हुए वर्ष 2018 तक गर्भधारण की योजना टाल दें।

एसपिनोजा ने एक इंटरव्यू में कहा, 'जो महिलाएं गर्भधारण की योजना बना रही हैं, उनसे गुजारिश है कि वह अपनी इस योजना को कुछ वर्षों के लिए टाल दें। हम पहली बार इस वायरस के हमले का सामना कर रहे हैं और पहला हमला हमेशा खतरनाक होता है।'

मध्य अमेरिकी देश ने पिछले साल नवंबर में पहली बार जीका वायरस के संदिग्ध मामलों को देखा। उसके बाद से अब तक पांच हजार से अधिक संदिग्ध मामले सामने आए हैं।

इस तेजी से फैलते वायरस के खिलाफ लैटिन अमेरिका के अन्य देशों के साथ ही जमैका और होंडुरास देशों में भी महिलाओं से कहा गया है कि अपनी संतान को इस खतरे से बचाने के लिए गर्भधारण का विचार कुछ समय के लिए टाल दें।

जमैका स्वास्थ्य मंत्रालय जीका वायरस के खतरों के लिए सावधानियां बरत रहा है। जो महिलाएं पहले से ही गर्भवती हैं, उन्हें अधिक सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश