1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. फ्लैशबैक 2017: साल की इन आतंकी घटनाओं ने लोगों को कराया मौत से रूबरू

फ्लैशबैक 2017: साल की इन आतंकी घटनाओं ने लोगों को कराया मौत से रूबरू

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 26, 2017 09:49 am IST,  Updated : Dec 27, 2017 07:50 pm IST

साल 2017 कुछ ही दिनों में खत्म होने जा रहा है। इस साल में दुनिया में कई बड़ी घटनाएं हुई, जिसमें कुछ ऐसी भी घटनाएं थी जिन्होंने पूरी दुनिया को खौफ में डाल दिया। इस साल हुए कई आतंकी हमलों ने लोगों की जिंदगियों को तबाह कर दिया।

terrorist attack 2017
terrorist attack 2017

5. मैनहेटन आतंकी हमला: न्यूयॉर्क के मैनहेटन में मंगलवार को एक शख्स ने राहगीरों पर ट्रक चढ़ा दिया था, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए थे। पूरी दुनिया में इस घटना की निंदा हो रही है। भारतीय प्रधानमंत्री ने इस आतंकवादी घटना की निंदा की है। यह हमला तब हुआ जब शहर हैलोवीन का जश्न मना रहा था। आरोपी कथित तौर पर आईएसआईएस से प्रभावित था और अल्लाह हो अकबर चिल्लाते हुए अपना पिकअप ट्रक मैनहट्टन में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के निकट भीड़भाड़ भरे साइकल पथ पर आज चढ़ा दिया। पुलिस ने बताया कि पैदल चलने वाले लोगों के पथ और साइकल मार्ग पर प्रवेश करने के बाद लोगों को कुचलते हुए संदिग्ध अपना ट्रक दक्षिण की ओर ले गया। साइकिल लेन पर ट्रक की चपेट में आए छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो की मौत अस्पताल ले जाने के बाद हुई।

अगली स्लाइड में पढ़े और आतंकी घटनाओं के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश