1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. 40 साल की विधवा मां अपने ही बेटे से करेगी शादी!

40 साल की विधवा मां अपने ही बेटे से करेगी शादी!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 02, 2016 11:48 am IST,  Updated : Mar 02, 2016 11:48 am IST

जिम्बाब्वे में 40 साल की एक विधवा मां को पहले अपने 23 वर्षीय बेटे से प्यार हो गया। अब दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिम्बाब्वे में रहने वाली महिला बेट्टी बेरेको के पति की मौत 12 साल पहले हो गई थी।

mother- India TV Hindi
mother

नई दिल्ली: निस्संदेह, हम शायद ही कभी इस तरह की खबरों से रूबरू होते हैं। लेकिन अब ऐसी खबर सामने आई है, जो रिश्‍तों को भी शर्मशार करती है और वो भी खून के रिश्‍ते को। जिम्बाब्वे में 40 साल की एक विधवा मां को पहले अपने 23 वर्षीय बेटे से प्यार हो गया। अब दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिम्बाब्वे में रहने वाली महिला बेट्टी बेरेको के पति की मौत 12 साल पहले हो गई थी।

इस मामले में गौर करने वाली बात यह है कि यह महिला छह महीने से गर्भवती है और अपने बेटे के ही बच्‍चे को कुछ समय बाद जन्‍म देगी। मामला तब सामने आया जब लोगों ने बेरेको के इस फैसले का विरोध किया। वह पिछले तीन साल से अपने बेटे के साथ अफेयर में है। उनका मानना है कि वे एक -दूसरे के साथ प्यार में है इसलिए शादी करना कोई गलत नहीं है।  

बेट्टी ने कोर्ट में बताया कि वह अपने पति के छोटे भाइयों से शादी नहीं करना चाहती है इसलिए भी वह ऐसा कर रही है। साथ ही बेट्टी ने यह भी कहा कि पति की मौत के बाद बेटे को स्‍कूल भेजने में उसने काफी पैसा खर्च किया, फिर मुझे अहसास हुआ कि मेरे बेटे पर केवल मेरा हक है और कोई और लड़की इसके योग्‍य नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश