मैक्सिको सिटी: दक्षिणी मैक्सिको में ग्वाटेमाला की सीमा के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार ग्वाटेमाला के दो पायलटों और मैक्सिको के एक कृषि वैज्ञानिक की मौत हो गई। मैक्सिको के कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ग्वाटेमाला का यह विमान दक्षिणी मेक्सिको के तापाचुला के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
विमानन अधिकारियों के मुताबिक लार्वा के प्रकोपों से लड़ने की योजना पर कार्य चल रहा था। इसी काम के लिए इस छोटे विमान का इस्तेमाल किया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि स्कूवॉर्म मधुमक्खियों को छोड़ते समय अचानक विमान असंतुलित हुआ और नीचे आ गिरा। बता दें कि मैक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका स्कूवॉर्म मधुमक्खियों के प्रकोप को रोकने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। इसके लार्वा से मवेशियों को खासतौर से काफी नुकसान पहुंच सकता है।
अमेरिका ने जताई थी आपत्ति
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने अप्रैल महीने में ही शिकायत की थी कि मैक्सिको की इस योजना में शामिल अमेरिकी अनुबंधित विमानों को सप्ताह में सात के बजाय 6 दिन संचालित करने पर प्रतिबंध लगा रहा है।
अमेरिका ने मैक्सिकन अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वे विमानन उपकरणों और बांझ मक्खियों के शिपमेंट पर पर्याप्त आयात शुल्क लगा रहे हैं। मैक्सिको के राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने अमेरिका द्वारा पशुधन आयात पर रोक को अनुचित बताया और कहा-उन्हें उम्मीद है कि इसे जल्द हटा लिया जाएगा।
हाल में हुए विमान हादसे
- 25 दिसंबर 2024, कजाकिस्तान: अजरबैजान एयरलाइंस का एक विमान अक्ताउ के पास हादसे का शिकार हुआ। विमान में 67 लोग सवार थे, जिसमें 62 यात्री और 5 क्रू मेंबर थे। इस हादसे में 38 लोगों की मौत की खबर है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह विमान रूसी मिसाइल हमले का शिकार हुआ।
- 29 दिसंबर 2024, दक्षिण कोरिया: जेजू एयर का बोइंग 737-800 मुआन इनटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर दीवार से टकरा गया, जिससे आग लग गई। विमान में 181 लोग सवार थे, जिनमें से 179 की मौत हो गई। दो फ्लाइट अटेंडेंट्स को बचाया गया, लेकिन उन्हें हादसे की याद नहीं थी। संभावित कारणों में पक्षी से टकराना और खराब मौसम बताया गया।
- 29 दिसंबर 2024, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, और नॉर्वे: 24 घंटे के भीतर तीन विमान हादसे दर्ज किए गए। दक्षिण कोरिया के हादसे का जिक्र ऊपर किया जा चुका है। कनाडा में एक एयरक्राफ्ट एक लैंडिंग गियर के सहारे उतरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। नॉर्वे में केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस का बोइंग 737-800 ओस्लो टॉर्प सैंडफियोर्ड हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
- 2 जनवरी 2024, जापान: टोक्यो के हनेडा हवाई अड्डे पर रनवे पर दो विमानों की टक्कर हुई। इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन यह एक बड़ा हादसा था।
- 24 जनवरी 2024, रूस: रूसी वायु सेना का इल्युशिन आईएल-76 सैन्य परिवहन विमान बेलगोरोड ओब्लास्ट में क्रैश हो गया। विमान में 65 यूक्रेनी युद्धबंदी, 6 चालक दल के सदस्य, और 3 गार्ड सवार थे। सभी की मौत हो गई। रूस ने दावा किया कि विमान को यूक्रेन ने मार गिराया