1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अमेरिका से तनाव के बीच क्रैश हुआ ईरान का सैन्य हेलीकॉप्टर, कम से कम 4 लोगों की मौत

अमेरिका से तनाव के बीच क्रैश हुआ ईरान का सैन्य हेलीकॉप्टर, कम से कम 4 लोगों की मौत

 Published : Feb 24, 2026 02:08 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 02:30 pm IST

मेरिका साथ जारी भीषण तनाव के बीच मंगलवार को ईरान के मध्य भाग में एक सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। मध्य ईरान के फल और सब्जी बाजार में यह हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत होने की रिपोर्ट है।

ईरान में हेलीकॉप्टर क्रैश (फाइल फोटो)- India TV Hindi
ईरान में हेलीकॉप्टर क्रैश (फाइल फोटो) Image Source : AP

तेहरान: अमेरिका साथ जारी भीषण तनाव के बीच मंगलवार को ईरान के मध्य भाग में एक सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। मध्य ईरान के फल और सब्जी बाजार में यह हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत होने की रिपोर्ट है।  ईरानी राज्य टेलीविजन के अनुसार यह हादसा ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 330 किलोमीटर (205 मील) दक्षिण में इस्फहान प्रांत के दोर्चेह शहर में हुआ।

इस्फहान के करीब था एयरबेस

ईरानी वायुसेना का एयरबेस इस्फहान के करीब स्थित है। यह ईरान का प्रमुख परमाणु स्थल है। अमेरिका ने जून में ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान इसी परमाणु स्थल पर हमला किया था। इसके अलावा फोर्दो और नतान्ज न्यूक्लियर साइट पर भी बम गिराया था।  राज्य टीवी के अनुसार सेना का हेलीकॉप्टर उस वक्त दुर्घटना का शिकार हुआ, जब वह प्रशिक्षण उड़ान पर था।

पायलट और सह-पायलट की दुर्घटना में मौत 

इस दुर्घटना में पायलट और सह-पायलट की मौत हो गई। बाजार से हेलीकॉप्टर का मलबा और धुआं उठता हुआ फुटेज सामने आया है। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने बताया कि बाजार में जमीन पर मौजूद दो लोगों की मौत हुई। यह ईरान में एक सप्ताह से कम समय में हुई दूसरी दुर्घटना है। पिछले दिनों ईरान के पश्चिमी शहर हमदान के पास एक एफ-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें एक पायलट की मौत हुई थी। ईरान में घातक दुर्घटनाओं का इतिहास रहा है। पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण ईरान में विमानों के लिए पार्ट्स की आपूर्ति सूख गई है। ईरान अपनी सरकार और कमर्शियल एयरलाइंस दोनों के लिए पुराने हेलीकॉप्टरों और विमानों के बेड़े पर निर्भर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश