1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ब्राजील : भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 117 हुई, 116 लोग लापता

ब्राजील : भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 117 हुई, 116 लोग लापता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 18, 2022 11:11 am IST,  Updated : Feb 18, 2022 11:17 am IST

रियो डी जिनेरियो राज्य सरकार ने मृतकों की संख्या बढ़ने की पुष्टि की। कई लोगों के मिट्टी में दबे होने की आशंका है।

Brazil landslide- India TV Hindi
Brazil landslide Image Source : AP/PTI

Highlights

  • भयंकर बारिश की वजह से हुआ भूस्खलन
  • भूस्खलन की और घटनाएं होने की आशंका

पेट्रोपोलिस (ब्राजील): ब्राजील के पर्वतीय शहर पेट्रोपोलिस में बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर बृहस्पतिवार को 117 हो गयी और 116 लोग अब भी लापता हैं। रियो डी जिनेरियो राज्य सरकार ने मृतकों की संख्या बढ़ने की पुष्टि की। कई लोगों के मिट्टी में दबे होने की आशंका है। 

दशकों की सबसे भयंकर बारिश के दौरान बाढ़ आने और मिट्टी धंसने से बृहस्पतिवार को गाड़ियां तथा मकान बह गए। एक वीडियो में दो बसों को उफनती नदी में डूबते देखा गया। शहर में भूस्खलन की और घटनाएं होने की आशंका है। 

प्राधिकारियों ने कहा कि जोखिम वाले इलाकों में रह रहे लोगों को वहां से निकलना चाहिए। स्थानीय निवासी रोसिलीन वर्जिनिया ने कहा कि उसका भाई बमुश्किल बच पाया और वह इसे चमत्कार मानती हैं लेकिन उनका एक मित्र अभी तक नहीं मिला है। 

रियो पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि करीब 200 एजेंट जांच चौकियों, शरणार्थी शिविरों और शहर के मुर्दा घर में जाकर जीवित, मृत और लापता लोगों की सूची बना रहे हैं। उन्होंने तीन लोगों को एक स्थानीय स्कूल में जीवित देखने के बाद उन्हें लापता लोगों की सूची से हटा दिया। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश