1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अमेरिका के मिसीसिपी में टायर फटने से पलटी बस, हादसे में 7 लोगों की मौत और 37 घायल

अमेरिका के मिसीसिपी में टायर फटने से पलटी बस, हादसे में 7 लोगों की मौत और 37 घायल

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Sep 01, 2024 10:45 am IST,  Updated : Sep 01, 2024 10:46 am IST

अमेरिका के मिसीसिपी में बड़ी बस दुर्घटना हुई है। घटना की वजह बस का टायर फटना बताया जा रहा है। इसके बाद बस ने अपना संतुलन खो दिया और जाकर खाईं में पलट गई। घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है।

अमेरिका के इसी बस में हुआ हादसा। - India TV Hindi
अमेरिका के इसी बस में हुआ हादसा। Image Source : AP

बोविना(अमेरिका): अमेरिका के मिसिसिपी में शनिवार सुबह एक बस दुर्घटना होने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा मिसीसिपी में अंतरराज्यीय मार्ग- 20 पर उस वक्त हुआ, जब एक बस का टायर फट गया। इसके बाद बस अपना संतुलन खो बैठी और जाकर खाईं में पलट गई। बस के पलट जाने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 अन्य घायल हुए हैं। ‘

मिसीसिपी हाईवे पेट्रोल’ ने यह जानकारी दी। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 6 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य की अस्पताल में मौत हुई। बस वॉरेन काउंटी में बोविना के पास राजमार्ग से फिसलकर पलट गई। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में बताया कि दुर्घटना टायर फटने की वजह से हुई। वॉरेन काउंटी के कोरोनर डग हस्की ने बताया कि मृतकों में छह वर्षीय एक लड़का और उसकी 16 वर्षीय बहन शामिल हैं। दोनों की पहचान उनकी मां ने की। उन्होंने बताया कि अधिकारी अन्य मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक, 37 यात्रियों को विक्सबर्ग और जैक्सन के अस्पतालों में ले जाया गया।  (एपी) 

यह भी पढ़ें

अमेरिकी बलों ने इस्लामिक स्टेट के आतंकियों पर किया बड़ा हमला, 15 लोगों की मौत के साथ अपने भी 7 सैनिक घायल


क्या शहबाज शरीफ के निमंत्रण पर पीएम मोदी जाएंगे पाकिस्तान, आ गया इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश