1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अमेरिका पर भड़के कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी, बोले- हमारे सामान पर 50% टैरिफ लगा तो देंगे जवाब

अमेरिका पर भड़के कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी, बोले- हमारे सामान पर 50% टैरिफ लगा तो देंगे जवाब

 Written By: Vinay Trivedi @JournoVinay
 Published : Jul 24, 2026 10:56 am IST,  Updated : Jul 24, 2026 12:08 pm IST

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि अगर कनाडा के सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू होता है, तो उनका देश भी जवाब देने के लिए तैयार है। इससे ट्रेड वॉर की आशंका बढ़ गई है।

Donald Trump Tariffs- India TV Hindi
कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी ने अमेरिका को 50% टैरिफ का जवाब देने की चेतावनी दी। Image Source : AP

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के एक बयान से अमेरिका और कनाडा में ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है। दरअसल, कनाडाई प्रधानमंत्री ने बीते गुरुवार को कहा कि कनाडा, अमेरिका के साथ एक व्यापक व्यापार समझौते तक पहुंचने के लिए तेजी के साथ बातचीत कर रहा है, लेकिन अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से कनाडाई सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी लागू होती है, तो वह भी जवाब देने के लिए तैयार हैं।

कार्नी ने अमेरिका को दी जवाब देने की चेतावनी

जान लें कि ट्रंप ने बीते सोमवार को कनाडा को लेकर जिन नए टैरिफ का ऐलान किया था, वे 19 अगस्त से लागू होने वाले हैं। प्रिंस एडवर्ड आइलैंड के चार्लोटटाउन में कनाडा के प्रीमियर और क्षेत्रीय नेताओं के साथ मीटिंग के बाद मार्क कार्नी ने कहा, "अगर ये टैरिफ या अन्य उपाय लागू होते हैं, तो हम इसको लेकर कई तरह के कदम उठा सकते हैं।"

अगर टैरिफ लागू होने से पहले तक कोई डील नहीं हो पाती है, तो सभी विकल्प खुले हैं: मार्क कार्नी

टैरिफ लागू होने से पहले जवाब देने की जरूरत नहीं

मार्क कार्नी ने कहा, "हमें पहले से जवाब देने की जरूरत नहीं है। मुझे ऐसा लगता है कि इस फेज में पहले से जवाब देना विपरीत असर डालने वाला होगा।"

टैरिफ के फेर में कौन से प्रोडक्ट शामिल?

गौरतलब है कि अमेरिका के नए टैरिफ में कई प्रकार के सामान शामिल हैं, जिनमें शहद, सीमेंट, शराब, डेयरी प्रोडक्ट्स, लकड़ी के कुछ उत्पाद, हॉकी स्टिक और अन्य चीजें शामिल हैं। हालांकि, इनमें ऊर्जा उत्पाद, मछली, महत्वपूर्ण खनिज और पोटाश शामिल नहीं हैं। लेकिन इनमें वे प्रोडक्ट्स शामिल होंगे जिन्हें पहले यूनाइटेड स्टेट्स-मेक्सिको-कनाडा एग्रीमेंट के अंतर्गत आयात करों से छूट मिली हुई थी। अमेरिका ने 2020 के उस ट्रेड डील को रिन्यू नहीं किया। इसी वजह से बातचीत का एक नया दौर शुरू हुआ।

टैरिफ से कनाडा को हो सकता है कितना नुकसान?

कनाडा के सबसे बड़े फाइनेंशियल संस्थानों में से एक, डेसजार्डिन्स के एक एनालिसिस के मुताबिक, इन टैरिफ का प्रभाव अमेरिका को होने वाले कनाडा के सालाना एक्सपोर्ट पर पड़ेगा। इससे करीब 19.8 बिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है। यह अमेरिका की तरफ से हर साल कनाडा से किए जाने वाले इम्पोर्ट का लगभग 5% है। इसके अलावा, अमेरिका ने 60 देशों को टैरिफ का झटका दिया है। भारत पर भी 10% एडिशनल टैक्स लगाया गया है।

(इनपुट- AP)

ये भी पढ़ें- ट्रंप ने ईरान के फ्रीज पैसों को लेकर किया ऐलान, कहा- 'जहाजों, कार्गो की नुकसान की भरपाई उसी से होगी'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश