1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कांगो में हुआ दर्दनाक हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव; कम से कम 50 लोगों की मौत सैकड़ों लापता

कांगो में हुआ दर्दनाक हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव; कम से कम 50 लोगों की मौत सैकड़ों लापता

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Apr 17, 2025 06:15 am IST,  Updated : Apr 17, 2025 06:19 am IST

कांगों में उस वक्त दर्दनाक हादसा हुआ जब एक नाव में पहले आग लगी और फिर वह पलट गई है। नाव में करीब 400 लोग सवार थे। इस हादसे में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। बचाव टीमें लापता लोगों की तलाश कर रही हैं।

कांगो नाव में लगी आग (प्रतीकात्मक तस्वीर)- India TV Hindi
कांगो नाव में लगी आग (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : AP

किंशासा: कांगो में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां आग लगने के बाद एक नाव पलट गई है। हादसे  में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है और सैकड़ों लोग लापता हो गए है। एक स्थानीय अधिकारी ने हादसे को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा कांगों नदी में हुआ है। नाव में आग लगने की वजह से तमाम लोग बुरी तरह झुलस भी गए हैं। हादसे के दौरान कई लोगों को बचाया भी गया है। 

जारी है लापता लोगों की तलाश

रेड क्रॉस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मदद कर रहे हैं। बचाव टीमें हादसे के बाद लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। अधिकारी कोम्पीटेंट लोयोको ने समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि मोटर चालित लकड़ी की नाव में लगभग 400 यात्री सवार थे, लेकिन मबंडाका शहर के पास इसमें आग से बड़ा हादसा हुआ है।

क्या बोले अधिकारी

अधिकारी लोयोको ने बताया कि एचबी कोंगोलो नाम की नाव मतानकुमु बंदरगाह से बोलोम्बा क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में बचाए गए लगभग 100 लोगों को मबंडाका टाउन हॉल में एक अस्थायी आश्रय में ले जाया गया है। वहीं, घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

इस वजह से लगी आग

लोयोको ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब एक महिला नाव पर खाना बना रही थी। उन्होंने बताया कि नाव में आग लग जाने के बाद महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग नदी में कूद गए। नदी में कूदने की वजह से भी कई लोगों की जान चली गई क्योंकि वो तैरना नहीं जानते थे। हादसे के बाद पूरे देश में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें:

औरंगजेब की कब्र का विवाद पहुंचा UN, मुगल बादशाह के वंशज ने पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा

सूअर के लिवर से इंसानों को मिलेगी नई जिंदगी? FDA ने दी क्लिनिकल टेस्ट की मंजूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश