1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मगरमच्छ ने नदी में तैरने गई नाबालिग लड़की को बनाया शिकार, जानें 2 दिन बाद क्या हुआ

मगरमच्छ ने नदी में तैरने गई नाबालिग लड़की को बनाया शिकार, जानें 2 दिन बाद क्या हुआ

 Published : Jul 04, 2024 03:11 pm IST,  Updated : Jul 04, 2024 03:11 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी भाग में मगरमच्छों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल में नदी में तैरते हुए एक बच्ची को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया था। जनिए पुलिस ने अब मामले को लेकर क्या कहा है।

Crocodile- India TV Hindi
Crocodile Image Source : FILE REUTERS

मेलबर्न: उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के सुदूरवर्ती क्षेत्र में दो दिन पहले नदी में तैरते समय 12 वर्षीय जिस लड़की को एक मगरमच्छ ने अपना शिकार बनाया था उसके अवशेष पुलिस को बृहस्पतिवार को मिले। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सार्जेंट एरिका गिब्सन ने जानकारी देते हुए बताया कि नदी से लड़की की अवशेष मिल गए हैं। गिब्सन ने बताया कि लड़की के शरीर पर घावों से पता चला कि उसकी मौत मगरमच्छ के हमले के कारण हुई थी। 

मगरमच्छ को पकड़ने के प्रयास जारी

एरिका गिब्सन ने संवाददाताओं से कहा, ''लड़की के अवशेष मिल गए हैं। यह भयावह, दुखद और विनाशकारी परिणाम है।'' उन्होंने कहा कि मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास जारी है। उनके अनुसार, खारे पानी के मगरमच्छ आसपास के ही जलमार्गों में रहते हैं। अधिकारी ने बताया कि एक छोटी नदी में तैरते समय लड़की लापता हो गई थी और उसे ढूंढने के लिए 36 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया। 

पुलिस ने की सावधानी बरतने की अपील

पुलिस ने मगरमच्छों से बचने के लिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस के अनुसार मगरमच्छ पानी में छिपकर भी हमला कर सकते हैं। पुलिस ने लोगों से कहा कि वो नदियों में खुले में तैरने से बचें। जहां तैराकी को लेकर निर्देश दिए गए हों, सिर्फ वहीं पर तैरें। उत्तरी क्षेत्र सरकार की तरफ से भी मगरमच्छों के हमलों के जोखिम को कम करने के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इससे पहले भी मगरमच्छ आबादी वाले इलाकों में काफी नुकसान पहुंचा चुके हैं।

लगातार बढ़ी है मगरमच्छों की संख्या

बता दें कि, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के ग्रामीण इलाके बुल्ला में एक विशालकाय मगरमच्छ को यहां रहने वाले लोग ही मारकर खा गए थे। खारे पानी में रहने वाला यह मगरमच्छ लोगों के पालतू जानवरों को शिकार बना रहा था। पुलिस के अनुसार यह ना केवल पालतू जानवरों बल्कि इंसानों पर भी हमला कर रहा था। 1970 के दशक में ऑस्ट्रेलियाई कानून के तहत संरक्षित प्रजाति बनाए जाने के बाद से देश के उष्णकटिबंधीय उत्तरी भाग में मगरमच्छों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एपी 

यह भी पढ़ें:

EAM जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच हुई अहम मुलाकात, भारत-चीन के बीच खत्म होगा तनाव?

Explainer: ब्रिटेन में कैसे होते हैं आम चुनाव, क्या है पूरी प्रक्रिया; जानिए सबसे दिलचस्प पहलू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश