1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Denmark: डेनमार्क के एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी की घटना, 3 की मौत कई घायल

Denmark: डेनमार्क के एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी की घटना, 3 की मौत कई घायल

 Edited By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jul 04, 2022 07:06 am IST,  Updated : Jul 04, 2022 07:06 am IST

Denmark: कोपेनहेगन पुलिस ऑपरेशन यूनिट के प्रमुख सोरेन थॉमसन ने बताया कि घटना के पीछे आतंकी मंसूबे की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा- फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि क्या इस घटना में कुछ और लोग शामिल हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Denmark- India TV Hindi
Denmark  Image Source : ANI

Highlights

  • एक 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
  • रविवार देर रात हुई घटना
  • एक घायल की हालत गंभीर

Denmark: डेनमार्क के कोपनहेगन शहर के एक शॉपिंग मॉल में रविवार देर रात गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें 3 लोगों के मारे जाने की खबर है। साथ ही कई लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक इस हमले के बाद एक 22 साल के आरोपी एक डैनिश युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कोपेनहेगन पुलिस ऑपरेशन यूनिट के प्रमुख सोरेन थॉमसन ने बताया कि घटना के पीछे आतंकी मंसूबे की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा- फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि क्या इस घटना में कुछ और लोग शामिल हैं। मामले की जांच की जा रही है।

छुट्‌टी की वजह से मॉल में भीड़ थी

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना फील्ड्स शॉपिंग मॉल में उस वक्त हुई जब यहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे। छुट्टी होने की वजह से काफी लोग मौजूद थे। इस दौरान अचानक फायरिंग और चीखने की आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद भगदड़ मच गई और लोग बाहर की तरफ भागे।

चीफ पुलिस इंस्पेक्टर सोरेन थॉमसन ने एक न्यूज कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि की है कि हमले में कई लोगों की जान गई है और उससे कहीं ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों की सही संख्या बताना अभी जल्दबाजी होगी। हालांकि ख़बरों के अनुसार मृतकों की संख्या 3 बताई जा रही है।

22 साल का युवक गिरफ्तार

पुलिस ने इस घटना के संबंध में एक 22 साल के डैनिश लड़के को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक- फिलहाल, ये नहीं कहा जा सकता कि यह घटना डोमेस्टिक वॉयलेंस है या इसकी कोई और वजह है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है, जांच के बाद इस हमले की मकसद को बताया जा सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश