Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Earthquake: पश्चिमी तुर्किये में 6.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप, मात्र 5 KM की गहराई पर रहा केंद्र, कई इमारतें मलबे में तब्दील

Earthquake: पश्चिमी तुर्किये में 6.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप, मात्र 5 KM की गहराई पर रहा केंद्र, कई इमारतें मलबे में तब्दील

Earthquake: भूकंप इतना तेज था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। एक बार जोर का भूकंप आने के बाद कई बार इसके झटके महसूस किए गए।

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj
Published : Oct 28, 2025 07:56 am IST, Updated : Oct 28, 2025 11:08 am IST
सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

पश्चिमी तुर्किये में जोरदार भूकंप आया है। भूकंप के चलते कम से कम तीन इमारतें ढह गईं, जो पहले आए भूकंप में क्षतिग्रस्त हो गई थीं। अभी किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी, AFAD के अनुसार, पश्चिमी तुर्किये में सोमवार रात को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। ये भूकंप बालिकेसिर प्रांत के सिंदिरगी शहर में केंद्रित था।

भूकंप के बाद भी आई कई झटके

स्थानीय समयानुसार रात 10.48 बजे 5.99 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप आया है। भूकंप के बाद भी कई झटके आए, जो इस्तांबुल और आसपास के बर्सा, मनीसा और इज़मिर प्रांतों में महसूस किए गए।

जानिए क्या बोले गृह मंत्री अली येरलिकाया?

गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि सिंदिरगी में कम से कम तीन खाली इमारतें और एक दो मंजिला दुकान ढह गईं। ये इमारतें पहले ही एक पिछले भूकंप में क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। मंत्री ने आगे कहा कि घबराहट के कारण गिरने से दो लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

भूकंप के डर से लोग बाहर ही रहे लोग

सिंदिरगी के जिला प्रशासक डोगुकन कोयुनकू ने कहा, 'अभी तक हमें किसी जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन हम अपना आकलन जारी रखे हुए हैं।' हैबरतुर्क टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के डर से कई लोग अपने घरों में लौटने से डरकर बाहर ही रहे। 

अगस्त में भी आया था 6.1 तीव्रता का भूकंप

बता दें कि सिंदिरगी में अगस्त महीने में भी 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दर्जनों अन्य घायल हो गए थे। तब से बालिकेसिर के आसपास के क्षेत्र में छोटे-छोटे भूकंप आते रहे हैं।

2023 में भूकंप से 53 हजार से ज्यादा लोगों की गई थी जान

तुर्किये प्रमुख दरारों के शीर्ष पर स्थित है। यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। 2023 में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने तुर्की में 53,000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। इस विनाशकारी भूकंप ने 11 दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी प्रांतों में लाखों इमारतों को नष्ट या क्षतिग्रस्त कर दिया था। पड़ोसी सीरिया के उत्तरी हिस्सों में 6,000 लोग भूकंप के चलते मारे गए थे।

(इनपुट- एपी)

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement