1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इस देश में कट्टरपंथियों ने किया हमला, 42 महिलाओं को कर लिया अगवा

इस देश में कट्टरपंथियों ने किया हमला, 42 महिलाओं को कर लिया अगवा

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Aug 24, 2023 10:05 am IST,  Updated : Aug 24, 2023 10:05 am IST

उत्तरी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में कट्टरपंथी लगातार नाक में दम किए हुए हैं। नागरिक संयुक्त कार्य बल ‘अबा’ के अनुसार, ये महिलाएं बोर्नों के जेरे जिले में लकड़ियां इकट्ठा कर रही थीं, तभी कट्टरपंथियों ने इन महिलाओं पर हमला किया। इस दौरान 42 महिलाओं को अगवा कर लिया।

इस देश में कट्टरपंथियों ने किया हमला, 42 महिलाओं को कर लिया अगवा- India TV Hindi
इस देश में कट्टरपंथियों ने किया हमला, 42 महिलाओं को कर लिया अगवा Image Source : FILE

Nigeria: नाइजीरिया में कट्टरपंथ तेजी से बढ़ रहा है। कट्टरपंथ से जूझते इस देश में आए दिन बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी कड़ी में नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में कट्टरपंथियों ने हमला किया और कम से कम 42 महिलाओं को अगवा कर लिया है। स्थानीय लोगों ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। नागरिक संयुक्त कार्य बल ‘अबा’ के अनुसार, ये महिलाएं बोर्नों के जेरे जिले में लकड़ियां इकट्ठा कर रही थीं, तभी कट्टरपंथियों ने हमला किया। 

बोको हराम का गढ़ है, जहां से अगवा की गईं महिलाएं

यह स्थान आतंकवादी संगठन बोको हराम का गढ़ है, जो वहां 14 वर्ष से अपनी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये महिलाएं माफा जिले से थीं जो शरणार्थियों के शिविरों में रह रही थीं और लकड़ियां बेच कर अपनी आजीविका चलाती थीं। 

पहले 46 महिलाओं को किया अगवा, फिर 4 को छोड़ा

जिले के सरकारी प्रवक्ता कचाला मैदुगु ने घटना की पुष्टि की है। घटना मंगलवार की है लेकिन इसकी सूचना बुधवार देर रात मिली। मैदुगु ने कहा, ‘हमें कल सूचना मिली कि 46 महिलाओं को अगवा किया गया, लेकिन इनमें से केवल चार महिलाओं को घर जाने दिया गया शेष 42 अब भी उनके कब्जे में हैं।’ प्रवक्ता ने कहा कि कट्टरपंथियों ने प्रत्येक महिला की रिहाई के लिए 50,000 नायरा (55 डॉलर) की फिरौती मांगी है। 

स्थानीय लोग महिलाओं की रिहाई के लिए कम पैसे देने के संबंध में बातचीत कर रहे हैं। स्थानीय सुरक्षा समूह ‘अबा’ के अनुसार कट्टरपंथियों ने इससे पहले क्षेत्र में किसानों की रक्षा कर रहे सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला किया और कुछ घंटों पश्चात इस घटना को अंजाम दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश