1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने विश्वविद्यालय के वाहन पर घात लगाकर किया हमला, 20 छात्रों का अपहरण होने से हड़कंप

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने विश्वविद्यालय के वाहन पर घात लगाकर किया हमला, 20 छात्रों का अपहरण होने से हड़कंप

 Published : Aug 17, 2024 12:29 pm IST,  Updated : Aug 17, 2024 12:29 pm IST

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने एक विश्वविद्यालय के छात्रों के वाहनों पर घातक हमला किया है। इस दौरान बंदूकधारियों ने 20 छात्रों को अगवा भी कर लिया। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। हमलावरों के समूह का अभी पता नहीं चल सका है।

नाइजीरिया में छात्रों पर हमले के बाद अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज। - India TV Hindi
नाइजीरिया में छात्रों पर हमले के बाद अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज। Image Source : AP

अबुजाः नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में बंदूकधारियों ने एक विश्वविद्यालय के छात्रों के वाहनों पर घात लगाकर बड़ा हमला किया है। इस दौरान हमलावरों ने कम से कम 20 छात्रों का अपहरण कर लिया है। इससे उत्तर-मध्य नाइजीरिया में दहशत फैल गई है। हमले के दौरान कई छात्र घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बेन्यू राज्य पुलिस प्रवक्ता कैथरीन एनेन ने बताया कि छात्र जब मेडिकल छात्रों के एक सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण की ओर जा रहे थे, तभी बृहस्पतिवार शाम को बेन्यू में उन पर घात लगाकर हमला किया गया।

यह हमला बेनुए ओटुकपो मार्ग पर हुआ, जहां अपहरण की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। उत्तरी नाइजीरिया के कुछ हिस्सों में अपहरण की इस तरह की घटनाएं आम हैं। दर्जनों सशस्त्र समूह सीमित सुरक्षा व्यवस्था का फायदा उठाकर गांवों और प्रमुख सड़कों पर हमले करते हैं। अधिकतर पीड़ितों को फिरौती की रकम चुकाने के बाद ही छोड़ा जाता है। इन हमलों की वजह से कई लोगों ने सड़क मार्ग से यात्रा करना छोड़ दिया है।

हमला करने वाले समूह का नहीं चला पता

बेन्यू में जिन छात्रों का अपहरण किया गया, वे उत्तरी नाइजीरिया के मैदुगुरी विश्वविद्यालय और जोस विश्वविद्यालय के थे। इन विश्वविद्यालयों के छात्र समूहों ने हमलों की निंदा की और अधिकारियों से अपहृत यात्रियों की रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किस समूह ने किया और बंधकों को कहां ले जाया गया। पुलिस ने बचाव प्रयासों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। (एपी) 

यह भी पढ़ें

गाजा में मिसाइलों के बीच वायरस अटैक से दुनिया में हड़कंप, 10 माह का बच्चा बना पहला शिकार


मुंबई हमले का साजिशकर्ता तहव्वुर राणा लाया जाएगा भारत, अमेरिका की अदालत ने प्रत्यर्पण को दी मंजूरी
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश