1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बंदूकधारियों ने बुर्किना फासो में सुरक्षा बल के 40 सदस्यों को उतारा मौत के घाट, 33 अन्य घायल

बंदूकधारियों ने बुर्किना फासो में सुरक्षा बल के 40 सदस्यों को उतारा मौत के घाट, 33 अन्य घायल

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Apr 16, 2023 11:26 pm IST,  Updated : Apr 16, 2023 11:26 pm IST
बुर्किना फासो संघर्ष की एक प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
बुर्किना फासो संघर्ष की एक प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : AP

डकार वि 39 बुर्किना फासो सुरक्षा बल बुर्किना फासो में सुरक्षा बल के 40 सदस्य मारे गए, 33 अन्य घायल डकार (सेनेगल), 16 अप्रैल (एपी) देश के उत्तरी भाग में बंदूकधारियों के हमले में बुर्किना फासो के सुरक्षा बलों के कम से कम 40 सदस्य मारे गए और 33 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उत्तरी क्षेत्र के महासचिव कौइल्गा अल्बर्ट जोंगो ने एक बयान में कहा कि छह सैनिक और सेना की सहायता करने वाले 34 स्वयंसेवी नागरिक शनिवार अपराह्न ओआहिगौया शहर के पास मारे गए। उन्होंने कहा कि 33 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर है। यह हमला अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े संघर्ष-ग्रस्त देश में बढ़ती हिंसा के बीच हुआ है। देश में हमलों की घटनाओं में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं और लगभग 20 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। इस महीने की शुरुआत में इस्लामिक चरमपंथियों ने देश के उत्तरी भाग में कई हमलों में कम से कम 44 लोगों की जान ले ली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश