Saturday, February 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. 'हत्या नहीं हुई, वो नशे में थे और... ', जुबिन गर्ग की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, सिंगापुर पुलिस ने कोर्ट में क्या क्या बताया

'हत्या नहीं हुई, वो नशे में थे और... ', जुबिन गर्ग की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, सिंगापुर पुलिस ने कोर्ट में क्या क्या बताया

सिंगर जुबिन गर्ग की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सिंगापुर पुलिस ने कोर्ट में बताया, वह नशे में थे और उन्होंने लाइफ जैकेट लेने के मना कर दिया था। जानें पुलिस ने और क्या कहा?

Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
Published : Jan 14, 2026 06:10 pm IST, Updated : Jan 14, 2026 06:38 pm IST
जुबिन गर्ग की मौत मामले में बड़ा खुलासा- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO (TWITTER) जुबिन गर्ग की मौत मामले में बड़ा खुलासा

सिंगापुर की पुलिस ने एक अदालत को बुधवार को बताया कि गायक जुबिन गर्ग ने लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने बताया, "जुबिन अत्यधिक नशे में" थे और इसी वजह से लाजरस द्वीप के पास डूब गए थे। चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर की अदालत में सुनवाई के दौरान मुख्य जांच अधिकारी ने बताया कि असमिया गायक जुबिन गर्ग ने पहले लाइफ जैकेट पहनी थी, लेकिन बाद में उसे उतार दिया और फिर दूसरी लाइफ जैकेट पहनने से भी इनकार कर दिया। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि गायक "बहुत ज्यादा नशे में" थे और कई गवाहों ने उन्हें नौका की ओर वापस जाते हुए और बिना लाइफ जैकेट के तैरने की कोशिश करते देखा, तभी वह बेहोश हो गए और उनका चेहरा पानी में डूब गया।


हाई ब्लड प्रेशर, मिर्गी की बीमारी थी

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि गायक को तुरंत नौका पर वापस लाया गया और सीपीआर दिया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अदालत को यह भी बताया गया कि गर्ग को उच्च रक्तचाप और मिर्गी की बीमारी थी, और मिर्गी का उसका आखिरी दौरा 2024 में पड़ा था। सिंगापुर पुलिस ने इस मौत के मामले में किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया है। बता दें कि असमिया गायक जुबिन गर्ग, 52 वर्ष के थे, जिनका नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में प्रस्तुति देने से एक दिन पिछले साल सितंबर में निधन हो गया था।

असम पुलिस की जांच में क्या खुलासा हुआ?

असम पुलिस की सीआईडी ​​की विशेष जांच टीम (एसआईटी) द्वारा 12 दिसंबर को हत्या के मामले में आरोपपत्र दाखिल करने के कुछ दिनों बाद सिंगापुर की अदालत में सुनवाई हो रही है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार ने जुबिन गर्ग की हत्या में साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चार आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में महोत्सव आयोजक, गायक के सचिव, उनके बैंड के सदस्य, गायक के चचेरे भाई और उनके दो निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) शामिल हैं।

असम सरकार ने हत्या के मामले में पांच सदस्यीय विशेष लोक अभियोजकों की टीम को भी मंजूरी दे दी है और आरोपियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए कार्यवाही में तेजी लाने का वादा किया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, “विशेष लोक अभियोजकों (पीपी) की एक टीम कानूनी लड़ाई को आगे बढ़ाएगी। वरिष्ठ अधिवक्ता जियाउल कमर विशेष लोक अभियोजक होंगे। ब्रोजेंद्र मोहन चौधरी अतिरिक्त लोक अभियोजक होंगे, और किशोर दत्ता, प्रांजल दत्ता और बिकाश जमर सहायक लोक अभियोजक होंगे।”

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement