1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इन 20 शहरों में रहते हैं दुनिया के धनवान लोग, भारत का कौन सा शहर है शामिल? यहां देखिए पूरी लिस्ट

इन 20 शहरों में रहते हैं दुनिया के धनवान लोग, भारत का कौन सा शहर है शामिल? यहां देखिए पूरी लिस्ट

 Written By: Shilpa
 Published : Sep 15, 2022 08:48 am IST,  Updated : Sep 15, 2022 01:53 pm IST

Richest Cities List: पूरी लिस्ट पर नजर डालें, तो किसी भी अन्य देश के मुकाबले सबसे अधिक अमीर शहर अमेरिका में हैं। टॉप 20 में से 6 शहर अमेरिका के ही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में अबू धाबी और दुबई वो शहर हैं, जहां करोड़पति लोगों की तादाद सबसे अधिक बढ़ रही है।

richest cities in the world- India TV Hindi
richest cities in the world Image Source : PEXELS

Highlights

  • दुनिया के 20 अमीर शहरों की लिस्ट जारी
  • अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर पहले स्थान पर
  • टॉप 20 शहरों में चीनी शहर भी हैं शामिल

Richest Cities List: दुनिया के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट जारी हो गई है, जिसमें अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर पहले नंबर पर है। ये लिस्ट हेनले एंड पार्टनर्स ने जारी की है। ये कंपनी दुनिया भर में धनी व्यक्तियों को ट्रैक करती है। 20 शहरों में न्यूयॉर्क पहले स्थान पर है, जहां दुनिया के सबसे ज्यादा करोड़पति रहते हैं। कंपनी उसे करोड़पति मानती है, जिसके पास निवेश योग्य संपत्ति में 1 मिलियन डॉलर या उससे अधिक हों। इसमें कैश, चेक, सेविंग्स उकाउंट से लेकर स्टॉक्स में निवेश, सरकारी बॉन्ड और म्यूचुअल फंड शामिल हैं। अमेरिका में कई शहर तेजी से आगे पहुंच रहे हैं। हालांकि, 2022 की पहली छमाही में न्यूयॉर्क में सबसे धनी नागरिकों की 12 फीसदी आबादी कम हुई है। सैन फ्रांसिस्को दूसरे स्थान पर आया है। इंटेलिजेंस कंपनी न्यू वर्ल्ड वेल्थ द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान यहां 4 फीसदी अरबपति बढ़े हैं।  

पूरी लिस्ट पर नजर डालें, तो किसी भी अन्य देश के मुकाबले सबसे अधिक अमीर शहर अमेरिका में हैं। टॉप 20 में से 6 शहर अमेरिका के ही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में अबू धाबी और दुबई वो शहर हैं, जहां करोड़पति लोगों की तादाद सबसे अधिक बढ़ रही है। हालांकि बीते कुछ सालों से पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा अमीर लोगों का पलायन रूस से हुआ है।

दुनिया के 20 सबसे अमीर शहरों की लिस्ट-

  • न्यूयॉर्क
  • टोक्यो
  • सैन फ्रांसिस्को
  • लंडन
  • सिंगापुर
  • लॉस एंजिल्स
  • शिकागो
  • ह्यूस्टन
  • बीजिंग
  • शंघाई
  • सिडनी
  • हांगकांग
  • फ्रैंकफर्ट
  • टोरंटो
  • ज्यूरिक
  • सोल
  • मेलबोर्न
  • डलास
  • जिनेवा
  • पेरिस

 भारत के सबसे अमीर शहर कौन से हैं?

इस लिस्ट में भारत या पाकिस्तान के किसी शहर का नाम शामिल नहीं है। हालांकि अगर हम केवल अपने देश यानी भारत की बात करें, कि यहां के कौन से शहर सबसे अमीर हैं। तो उनमें पहले स्थान पर मुंबई आता है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 के अनुसार, मुंबई में देश के सबसे ज्यादा अरबपति लोग रहते हैं। इस शहर में 72 अरबपति लोगों का घर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अरबपतियों के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। इस शहर में 51 अरबपति लोगों का घर है, जबकि बेंगलुरु 28 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि अगर दुनिया की बात करें तो अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में सबसे ज्यादा अरबपति लोग रहते हैं। न्यूयॉर्क में 107 अरबपति रहते हैं, जिनका कुल नेटवर्थ 640 अरब डॉलर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश